पैठाणी महाविद्यालय में छात्र संघ पदाधिकारियों ने ली शपथ, दिव्यांशु बने अध्यक्ष

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास-पैठाणी में मंगलवार को नव निर्वाचित छात्र संघ का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। प्राचार्य एवं निर्वाचन अधिकारी ने नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। अध्यक्ष दिव्यांशु डौंडियाल, उपाध्यक्ष मनीष गुसाईं और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि कुमारी पूनम निर्वाचित हुए। चयन में विद्यार्थियों की शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में भागीदारी को ध्यान में रखा गया।

पैठाणी महाविद्यालय में छात्र संघ पदाधिकारियों ने ली शपथ, दिव्यांशु बने अध्यक्ष
पैठाणी महाविद्यालय में छात्र संघ पदाधिकारियों ने ली शपथ, दिव्यांशु बने अध्यक्ष

पौड़ी। राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास-पैठाणी में मंगलवार को नव निर्वाचित छात्र संघ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में निर्वाचन अधिकारी डॉ. कुमार गौरव जैन ने छात्र संघ पदाधिकारियों और मनोनीत कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। महाविद्यालय में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर एक-एक नामांकन आने के कारण तीनों प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। अध्यक्ष पद पर दिव्यांशु डौंडियाल, उपाध्यक्ष पद पर मनीष गुसाईं और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर कुमारी पूनम निर्वाचित हुईं। सचिव, सहसचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ।

मनोनीत कार्यकारिणी में अंबिका, ईशा, भूमिका, श्रेया, आदित्य नेगी और सुमन कुमार को शामिल किया गया। चयन में विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धि के साथ सांस्कृतिक, क्रीड़ा और अन्य महाविद्यालयीय गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी को आधार बनाया गया। शपथ के दौरान छात्र संघ पदाधिकारियों ने छात्रहित, अनुशासन, शैक्षणिक वातावरण और महाविद्यालय के विकास के लिए जिम्मेदारी से कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपैठाणी महाविद्यालय में छात्र संघ पदाधिकारियों ने ली शपथ, दिव्यांशु बने अध्यक्ष