कृष्ण बच्छर बने बिशप जॉनसन कॉलेज के कप्तान
बिशप जॉनसन स्कूल और कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि कमांडर रवि मिश्रा और प्रधानाचार्य डॉ. वीएन सिंह ने छात्रों को बैज प्रदान किए। कॉलेज के कप्तान, उप-कप्तान और हाउस कप्तानों का चुनाव किया गया।
बिशप जॉनसन स्कूल एंड कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नवनिर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों का अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कमांडर रवि मिश्रा और प्रधानाचार्य डॉ. वीएन सिंह ने छात्र प्रतिनिधियों को बैज प्रदान किया। कॉलेज कप्तान कृष्ण बच्छर, कॉलेज उप-कप्तान प्रांजल शुक्ला, हेड प्रेफेक्ट हिमांशु सिंह, आन्या मिश्रा और अब्दी अनि लाल चुने गए। कॉलेज स्पोर्ट्स कप्तान साहिल कुमार, उप-कप्तान सिद्धांत जोशुआ सिंह चुने गए। रेड हाउस की कप्तान दिव्यांशी चौधरी चुनी गईं। विश्वजीत घोष ग्रीन हाउस के कप्तान, निहारिका ब्लू हाउस की कप्तान और वैष्णवी मौर्य येलो हाउस की कप्तान चुनी गईं।
अन्वीशा सिंह प्री-प्राइमरी और काशफ कुरैशी जूनियर स्कूल के कप्तान चुने गए। आरव मिश्रा जूनियर स्कूल के उप-कप्तान और एंड्रिव समर्पित डिक्सन जूनियर स्कूल के हेड प्रीफेक्ट चुने गए।


