जू-जित्सु चैंपियनशिप में नव्या सागर ने रजत पदक जीता
गुरुग्राम की नव्या सागर बघेल ने कजाकिस्तान में आयोजित एशियन जू-जित्सु चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। प्रतियोगिता में एशिया के 26 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। नव्या ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक मुकाबले में कजाकिस्तान की खिलाड़ी से भिड़ीं। उनके माता-पिता और कोच ने इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया।

गुरुग्राम, अमर मौर्य। कजाकिस्तान के अल्माटी में आयोजित एशियन जू-जित्सु चैंपियनशिप में गुरुग्राम की होनहार खिलाड़ी नव्या सागर बघेल ने रजत (सिल्वर) पदक जीतकर पूरे हरियाणा, गुरुग्राम तथा देश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में एशिया के 26 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
खिलाड़ियों का चयन
जिले के पांच खिलाड़ियों का चयन एशियन जू-जित्सु चैंपियनशिप-2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ था। यह प्रतियोगिता 13 से 19 जुलाई तक कजाकिस्तान के अल्माटी शहर में आयोजित की गई। चयनित खिलाड़ियों ने नोएडा में आयोजित राष्ट्रीय चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान हासिल कर भारतीय टीम में जगह बनाई थी। इसमें 84 किलोग्राम से कम में गौतम, 63 किलो ग्राम से कम में नव्या सागर, 57 किलो ग्राम से कम में खानक, एडल्ट वर्ग के 63 किलो ग्राम से कम में पलक और 70 किलो ग्राम से अधिक में टीपू शामिल रहे।
नव्या का प्रदर्शन
नव्या ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले तक का सफर तय किया। स्वर्ण पदक के लिए उनका मुकाबला मेजबान कजाकिस्तान की खिलाड़ी से हुआ। जिसमें उसने शानदार संघर्ष करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।
प्रतिक्रिया
नव्या की इस ऐतिहासिक उपलब्धि की खबर मिलते ही उनके माता-पिता, उनकी कोच दीपिका मान तथा पब्लिक स्कूल में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। नव्या की इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कोच दीपिका मान ने कहा कि नव्या की यह सफलता उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में नव्या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव और बढ़ाएगी।


