पाटलिपुत्र और पूर्णिया कोर्ट के मध्य स्पेशल ट्रेन का परिचालन हुआ शुरू
पाटलिपुत्र और पूर्णिया कोर्ट के मध्य स्पेशल ट्रेन का परिचालन हुआ शुरू पाटलिपुत्र और पूर्णिया कोर्ट के मध्य स्पेशल ट्रेन का परिचालन हुआ शुरू

खगड़िया। निज प्रतिनिधि यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे द्वारा हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-खगड़िया-मानसी-सहरसा-बनमनखी के रास्ते पाटलिपुत्र और पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन सोमवार से शुरू हुआ। गाड़ी सं. 03216/03215 पाटलिपुत्र-पूर्णिया स्पेशल का सप्ताह में पांच दिन चलेगी। इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का एक, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के तीन, शयनयान श्रेणी के दस, साधारण श्रेणी के चार कोच एवं एसएलआर के दो कोच सहित कुल 20 कोच लगाया गया है। बता दें कि गाड़ी सं. 03216 पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल का परिचालन 17 अगस्त से 16 सितम्बर तक सप्ताह में पांच दिन बुधवार एवं शनिवार को छोड़कर किया जाएगा। यह स्पेशल पाटलिपुत्र से 23.00 बजे खुलकर 23.30 बजे सोनपुर, 23.42 बजे हाजीपुर, अगले दिन 00.55 बजे मुजफ्फरपुर, 02.00 बजे समस्तीपुर, 02.35 बजे रूसेरा घाट, 02.55 बजे हसनपुर रोड, 03.12 बजे सलौना, 03.53 बजे खगड़िया, 04.10 बजे मानसी, 05.00 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 05.55 बजे सहरसा, 06.50 बजे दौरम मधेपुरा, 07.18 बजे मुरलीगंज, 07.38 बजे बनमनखी रुकते हुए 08.30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी।
इधर वापसी में गाड़ी सं. 03215 पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल का परिचालन 18 अगस्त से 17 सितम्बर तक सप्ताह में पांच दिन गुरूवार एवं रविवार को छोड़कर किया जाएगा। यह स्पेशल 09.10 बजे पूर्णिया कोर्ट, 09.35 बजे बनमनखी, 09.55 बजे मुरलीगंज, 10.15 बजे दौरम मधेपुरा, 11.00 बजे सहरसा, 11.51 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 12.58 बजे मानसी, 13.12 बजे खगड़िया, 13.36 बजे सलौना, 13.50 बजे हसनपुर रोड, 14.10 बजे रूसेरा घाट, 14.50 बजे समस्तीपुर, 15.50 बजे मुजफ्फरपुर, 16.45 बजे हाजीपुर, 17.00 बजे सोनपुर रुकते हुए 17.45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

