झाझा के रास्ते पटना-एर्नाकुलम के बीच चलेगी पूजा स्पेशल

हिन्दुस्तान, जमुई
share

झाझा । निज संवाददाता आसन्न त्योहारों के सीजन को देखते हुए यात्रियों की सुविधा

झाझा के रास्ते पटना-एर्नाकुलम के बीच चलेगी पूजा स्पेशल

झाझा । निज संवाददाता आसन्न त्योहारों के सीजन को देखते हुए यात्रियों की सुविधा को ले झाझा के रास्ते एक और पूजा स्पेशल ट्रेन की सौगात दी है। पूमरे के सीपीआरओ ने बताया कि गाड़ी सं. 06085/06086 एरणाकुलम-पटना-एरणाकुलम स्पेशल (बख्तियारपुर-मोकामा-झाझा- आसनसोल-भुवनेश्वर-विजयवाड़ा-पेरम्बूर-काटपाडी-पोत्तनूर के रास्ते) चला करेंगी। गाड़ी सं. 06085 एरणाकुलम-पटना स्पेशल 02.10.2026 से 30.10.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्त्रवार को एरणाकुलम से रात 9.30 बजे खुलकर रविवार की रात 11.40 बजे झाझा,सोमवार को 00.20 बजे किऊल,01.00 बजे मोकामा, 01.33 बजे बख्तियारपुर, 02.00 बजे पटना साहिब एवं 02.18 बजे राजेंद्र नगर रुकते हुए तड़के 03.30 बजे पटना जं. पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 06086 पटना-एरणाकुलम स्पेशल 06.10.2026 से 03.11.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को पटना जं. से 00.10 बजे खुलकर 00.18 राजेन्द्रनगर, 00.23 बजे पटना साहिब, 00.54 बजे बख्तियारपुर तथा तड़के 3.05 बजे झाझा समेत विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए औरहन 5.40 बजे भुवनेश्वर,बुधवार को सुबह 08.20 बजे विजयवाड़ा,अपराह्न 5.35 बजे पेरम्बूर (चेन्नई) सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए गुरूवार को पूर्वाह्न 10.45 बजे एरणाकुलम पहुंचेगी ।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsझाझा के रास्ते पटना-एर्नाकुलम के बीच चलेगी पूजा स्पेशल