अपराध की रोकथाम के लिए प्रभावी रणनीति के तहत करें कार्रवाई: एसपी

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

सीवान में नवागत एसपी भारत सोनी ने समाहरणालय सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था, और आम जनता की शिकायतों के त्वरित निष्पादन पर चर्चा की गई। अधिकारियों को असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की निगरानी और अपराध की रोकथाम के लिए सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए।

अपराध की रोकथाम के लिए प्रभावी रणनीति के तहत करें कार्रवाई: एसपी

सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने को लेकर नवागत एसपी भारत सोनी ने रविवार को समाहरणालय सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। आम लोगों की शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सहित अन्य मामलों को लेकर आयोजित इस बैठक में वरीय पुलिस पदाधिकारियों के अलावा जिले के सभी थानाध्यक्ष व शाखा प्रभारी भी शामिल रहे। बैठक के दौरान एसपी ने जिले में अपराध की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।

अपराध की समीक्षा

इन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए की जा रही कार्रवाई, विधि-व्यवस्था के संधारण व आमजनों से प्राप्त शिकायतों के निष्पादन की स्थिति की जानकारी ली। इसके साथ ही विभिन्न थानों में लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए इनके शीघ्र निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी ने अधिकारियों को अपराध की रोकथाम के लिए प्रभावी रणनीति के तहत लगातार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी का दिया निर्देश बैठक के दौरान एसपी ने असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने और ऐसे तत्वों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

शांति और कानून-व्यवस्था

क्षेत्र में शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त और निगरानी व्यवस्था को भी प्रभावी बनाने को कहा गया। बैठक में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के साथ-साथ अनुसंधान की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि आम लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए इनका निर्धारित समय-सीमा में निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें।

पुलिस की सक्रियता

अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहकर करें अपराध की रोकथाम एसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के लिए पुलिस की सक्रियता के साथ विभिन्न इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहकर अपराध की रोकथाम, असामाजिक तत्वों पर निगरानी और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने और आम लोगों को त्वरित पुलिस सेवा उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक बिंदुओं पर भी चर्चा की।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦नवागत एसपी ने किस विषय पर बैठक की?−
नवागत एसपी भारत सोनी ने अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने को लेकर बैठक की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअपराध की रोकथाम के लिए प्रभावी रणनीति के तहत करें कार्रवाई: एसपी