छात्रवृत्ति आवेदन के लिए नई समय सारिणी जारी

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में शासन ने छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए नई समय सारिणी जारी की है। इससे 2025-26 में वंचित छात्रों को राहत मिलेगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य, अन्य पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों के लिए पोर्टल खोला गया है। शिक्षण संस्थानों को समय के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है।

छात्रवृत्ति आवेदन के लिए नई समय सारिणी जारी

प्रयागराज। शासन ने छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए नई समय सारिणी जारी कर दी है। इससे वित्तीय वर्ष 2025-26 में शिक्षण संस्थाओं से आवेदन अग्रसारित न होने या किसी अन्य कारणों से छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित रह गए छात्रों को राहत मिलेगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के पात्र छात्रों के भुगतान के लिए शासन ने पोर्टल खोलने के साथ नई समय-सारिणी जारी की है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कोमिल द्विवेदी ने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी से जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित कराने को कहा है।

सात सितंबर तक शिक्षण संस्थानों को मास्टर डाटा तैयार करना होगा। आठ सितंबर तक विश्वविद्यालय या कॉलेज को फीस का सत्यापन, तीन से नौ सितंबर तक जिला समाज कल्याण अधिकारी को फीस का सत्यापन, तीन से 10 सितंबर तक रिजल्ट अपलोड करना होगा, 11 से 15 सितंबर तक स्क्रूटनी होगी, 16 से 18 सितंबर तक सुधार, 17 से 25 सितंबर तक डेटा लॉक, 26 से 28 सितंबर तक मांग सृजन और 29 सितंबर से दो अक्टूबर तक पात्र छात्रों के खातों में धनराशि अंतरण की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsछात्रवृत्ति आवेदन के लिए नई समय सारिणी जारी