10वीं-12वीं में स्कूल बदलने वाले विद्यार्थियों को अब दस्तावेज करने होंगे अपलोड

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

विद्यार्थियों को बताना होगा वैध कारण, गुरुग्राम के स्कूलों में दूसरे विद्यालय से आने वाले छात्रों को

10वीं-12वीं में स्कूल बदलने वाले विद्यार्थियों को अब दस्तावेज करने होंगे अपलोड

गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिले में 10वीं और 12वीं कक्षा में स्कूल बदलकर दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए इस बार सिर्फ नए स्कूल में सीट मिलना ही पर्याप्त नहीं होगा। पुराने स्कूल का रिकॉर्ड, पिछली कक्षा की पढ़ाई और स्कूल छोड़ने से जुड़े दस्तावेज भी जांच के दायरे में रहेंगे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सत्र 2026-27 के लिए ऐसे विद्यार्थियों के दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। यह व्यवस्था बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में सीधे दाखिले और विद्यालय परिवर्तन के मामलों पर लागू होगी। खास बात यह है कि 10वीं और 12वीं में स्कूल बदलना सामान्य ट्रांसफर की तरह नहीं माना जाता। 9वीं-10वीं और 11वीं-12वीं को एकीकृत पाठ्यक्रम के रूप में चलाया जाता है। इसलिए इन कक्षाओं के बीच स्कूल बदलने के लिए विद्यार्थी को वैध कारण बताना होता है। बोर्ड के पुराने प्रावधानों में भी स्पष्ट किया गया है कि वैध कारण होने पर ही विद्यालय परिवर्तन की अनुमति दी जाती है।

स्कूल बदलने की प्रक्रिया

गुरुग्राम में हर सत्र बड़ी संख्या में विद्यार्थी एक स्कूल से दूसरे स्कूल में जाते हैं। ऐसे में 10वीं और 12वीं में स्कूल बदलने वाले विद्यार्थियों के मामले में अब नए स्कूल को सिर्फ दाखिला प्रक्रिया पूरी करके रुकना नहीं होगा। उसे विद्यार्थी के पुराने शैक्षणिक रिकॉर्ड और जरूरी प्रमाणपत्र बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। जिसमें 10वीं में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी के मामले में 9वीं का रिपोर्ट कार्ड, जरूरत के अनुसार 10वीं की अनुत्तीर्ण अंकतालिका और एसएलसी/टीसी की प्रमाणित प्रति मांगी गई है। वहीं 12वीं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी के लिए 10वीं का प्रमाणपत्र, 11वीं का रिपोर्ट कार्ड, जरूरत के अनुसार 12वीं की अनुत्तीर्ण अंकतालिका और एसएलसी, टीसी जरूरी होगी।

दस्तावेजों की जांच

गुरुग्राम में दूसरे राज्यों से पढ़ाई के लिए आने वाले विद्यार्थियों के मामलों में दस्तावेजों की जांच का एक और चरण जुड़ जाएगा। ऐसे विद्यार्थियों की एसएलसी या टीसी पर सक्षम अधिकारी का प्रतिहस्ताक्षर होना जरूरी होगा। इसके अलावा विद्यालयों को संबंधित विद्यार्थियों के माता-पिता से नोटरी द्वारा सत्यापित शपथ पत्र भी लेना होगा और उसे भी बोर्ड पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

सवाल-जवाब

10वीं और 12वीं में स्कूल बदलने के लिए क्या नई प्रक्रिया है?
विद्यार्थियों को अपने पुराने स्कूल का रिकॉर्ड और आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News10वीं-12वीं में स्कूल बदलने वाले विद्यार्थियों को अब दस्तावेज करने होंगे अपलोड