दुकानदार बताएंगे कब तक खा सकते हैं मिठाई

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

मिठाई के दुकानदार अब आपको बासी और खराब मिठाइयां नहीं बेच पाएंगे। ग्राहकों के दुकान पर जाने के बाद दुकानदार खुद बताएंगे कि आप कब तक मिठाई का इस्तेमाल क

दुकानदार बताएंगे कब तक खा सकते हैं मिठाई

आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मिठाई के दुकानदार अब आपको बासी और खराब मिठाइयां नहीं बेच पाएंगे। ग्राहकों के दुकान पर जाने के बाद वह खुद बताएंगे कि आप कब तक मिठाई का इस्तेमाल कर सकते हैं। दुकान में बिक्री के लिए प्रदर्शित या भंडारित मिठाइयों पर उन्हें ‘यूज बाई डेट’ (अवसान तिथि) अंकित करना अनिवार्य होगा। 15 अक्तूबर से यह नया नियम पूरे प्रदेश में लागू होने जा रहा है। इसके लिए शासन की तरफ से खाद्य सुरक्षा विभाग को पत्र जारी किया गया है। अब विभाग की तरफ से खुली मिठाइयों की बिक्री करने वाले दुकानदारों और बड़ी दुकानों को इसके निर्देश जारी किए जा रहे हैं। आमतौर पर मिठाई के उपभोग की तिथि उसकी प्रकृति के अनुसार एक दिन से लेकर एक महीने होती है। अब तक पैक्ड मिठाइयों में एक्सपायरी डेट अंकित किया जाना अनिवार्य है, लेकिन खुली मिठाइयों के संदर्भ में कोई अनिवार्य प्रावधान नहीं है। बड़ी दुकानों पर खुली मिठाई की बिक्री के समय उसके निर्माण और खराब होने की तिथि के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी जाती है। अक्सर दुकानदार इसका फायदा उठाते हैं और ग्राहकों को खराब मिठाइयां भी बेच देते हैं। अब नया नियम लागू होने के बाद दुकानदारों को दुकान में बेचने के लिए रखी गईं मिठाइयों की एक्सपायरी डेट भी प्रदर्शित करनी होगी। खाद्य सुरक्षा एवं एवं औषधि प्रशासन विभाग की उपायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने इस बाबत पत्र जारी कर 15 अक्तूबर से इस नई व्यवस्था को अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए हैं। इस बारे में विभाग के उपायुक्त सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी दुकानदारों के लिए एक्सपायरी डेट अंकित करना अनिवार्य होगा。

छोटी-बड़ी सभी दुकानों पर पड़ेगा प्रभाव

शासन के इस नए नियम के लागू होने के बाद ग्रामीण इलाकों की छोटी दुकानों से लेकर शहर की बड़ी दुकानों पर इसका असर पड़ेगा। ज्यादातर दुकानों में दुकानदार मिठाइयां तैयार कराने के लिए बाद उन्हें बेचने के लिए शोकेज में प्रदर्शित करते हैं। जिससे ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार मिठाइयों का चयन कर सकें। किसी भी मिठाई के बारे में उसके निर्माण और खराब होने की तिथि के बारे में दुकानदारों की तरफ से ग्राहकों को जानकारी नहीं दी जाती है।

दुकानदारों को जागरूक करने में जुटा विभाग

शासन का पत्र मिलने के बाद अब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग मिठाई दुकानदारों को जागरूक करने में जुट गया है। उन्होंने यह बताया जा रहा है कि ग्राहकों को मिठाई बेचते समय उसकी एक्सपायर तिथि के बारे में बताना उनके स्वास्थ्य हित को देखते हुए जरूरी है। साथ ही दुकानदारों को चेताया जा रहा है कि 15 अक्तूबर से ऐसा न करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सामान्य प्रश्न

✦15 अक्तूबर से कौन सा नया नियम लागू होने जा रहा है?−
15 अक्तूबर से मिठाई दुकानदारों को मिठाइयों पर 'यूज बाई डेट' अंकित करना अनिवार्य होगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदुकानदार बताएंगे कब तक खा सकते हैं मिठाई