उपनल का अपना भवन खुलने पर आभार जताया
हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
हल्द्वानी में उपनल के क्षेत्रीय कार्यालय का नया भवन खुलने पर कर्नल गोविंद सिंह कन्याल ने सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और उनके परिजनों को सुविधाएं प्राप्त होंगी। उपनल के प्रबंध निदेशक ने भी सैनिक कल्याण मंत्री का आभार जताया।

संतोष जोशी हल्द्वानी। हल्द्वानी में उपनल के कुमाऊं मंडल क्षेत्रीय कार्यालय के कुसुमखेड़ा में नए भवन के खुलने पर रीजनल प्रोजेक्ट ऑफिसर कर्नल गोविन्द सिंह कन्याल ने सरकार का आभार जताया है। कहा कि अब पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और उनके आश्रितों को यहां से सुविधाएं मिल सकेंगी। उपनल के प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर जय नारायण सिंह बिष्ट ने भी सैनिक कल्याण मंत्री का आभार जताया है। कुमाऊं के छह हजार से अधिक पूर्व सैनिकों व उसके आश्रितों का उपनल से सीधा संपर्क है।


