मॉडल विद्यालय बनेगा जिला स्कूल, कोटा जैसा मिलेगा प्रतियोगी माहौल
सारण प्रमंडल के नए क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक संजय कुमार ने शनिवार को अपने पदभार ग्रहण के बाद 'कोटा' के रूप में शिक्षा को विकसित करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की टीम के सहयोग से जिला स्कूल को मॉडल विद्यालय बनाया जाएगा, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो सके।

छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सारण प्रमंडल के नवनियुक्त क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक संजय कुमार ने शनिवार को विधिवत पदभार ग्रहण करने के बादसारण प्रमंडल को शिक्षा के क्षेत्र में 'कोटा' के रूप में विकसित करने का संकल्प जताया।
उन्होंने कहा कि जिले के तेजतर्रार शिक्षकों की एक टीम बनाकर विषय विशेषज्ञों के सहयोग से जिला स्कूल को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण तैयार हो सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि क्वालिटी एजुकेशन (गुणवत्तापूर्ण शिक्षा) उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और इस दिशा में विशेष रूप से काम किया जाएगा।
शिक्षा सुधार के लिए सहयोग
शनिवार को आयोजित प्रभार ग्रहण समारोह में निवर्तमान क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक राजदेव राम ने उन्हें विधिवत प्रभार सौंपा। इस दौरान संजय कुमार ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए शिक्षकों, शिक्षा पदाधिकारियों, छात्रों और विभाग के सभी कर्मियों का सहयोग आवश्यक है। सभी के सामूहिक प्रयास से सारण प्रमंडल को राज्य में शिक्षा का उत्कृष्ट केंद्र बनाया जाएगा। मौके पर निवर्तमान क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक राजदेव राम को सम्मानित भी किया गया।
निवर्तमान अधिकारी का योगदान
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सारण प्रमंडल में लगभग एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान उन्हें पदाधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि नया नेतृत्व शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। कार्यक्रम में कार्यालय के प्रधान लिपिक मनोज कुमार, वरीय लिपिक सर्वानंद सिंह, दीपक कुमार शाह, विवेक राज, ऑपरेटर अमरजीत शर्मा, सीमा कुमारी, परिचारी चौबे, विकास कुमार, अशोक महतो सहित कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान नए क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक का स्वागत किया गया और निवर्तमान अधिकारी को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर सारण जिला शिक्षा विभाग अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने नए क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक संजय कुमार को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में सारण, सिवान और गोपालगंज में शिक्षा व्यवस्था को नई गति मिलेगी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य होंगे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Jitendra Kumar Pandeyशॉर्ट बायो: जितेंद्र कुमार पांडेय पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ के छपरा जिला ब्यूरो टीम से जुड़कर शिक्षा, कृषि बीट में रिपोर्टिंग करते हैं। नियमित तौर पर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रिपोर्टिंग करते हैं।
परिचय एवं अनुभव
जितेंद्र ने सारण जिले के दाउदपुर से 2008 में रिपोर्टिंग की शुरुआत की। 2015 में छपरा जिला मुख्यालय में हिन्दुस्तान की ब्यूरो टीम का हिस्सा बने। प्रिंट के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।
कॅरियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
अपने कॅरियर की शुरुआत 2008 में हिन्दुस्तान अखबार से की। यहां प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में जिला मुख्यालय में प्रिंट और डिजिटल में कदम रखा।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएमसी मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट हैं। राष्ट्रीय स्तर की चार पांच खबरें एक्सक्लूसिव के तौर पर ब्रेक किया। इसके बाद राष्ट्रीय चैनलों ने भी उस खबर को उठाया।
विशेषज्ञता
खबरों में तथ्य उद्भेदन
एक्सक्लूसिव, शिक्षा


