समृद्धि परियोजना से 12 पंचायत के 5000 कृषक करेंगे उन्नत कृषि : विधायक

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

घाटशिला में रूरल डेवलपमेंट एसोसिएशन और टाटा ट्रस्ट ने 'समृद्धि' परियोजना का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य 12 पंचायतों के 5000 आदिवासी व वंचित परिवारों के लिए उन्नत कृषि, बकरी पालन, और जल संसाधन विकास के माध्यम से जीवन स्तर में सुधार करना है। विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने कार्यक्रम में इसका महत्व बताया।

समृद्धि परियोजना से 12 पंचायत के 5000 कृषक करेंगे उन्नत कृषि : विधायक

घाटशिला, संवाददाता। रूरल डेवलपमेंट एसोसिएशन घाटशिला एवं टाटा ट्रस्ट मुंबई के सहयोग से एक नई परियोजना समृद्धि का शुभारंभ मंगलवार को घाटशिला के एक होटल में किया गया। इसका उद्देश्य घाटशिला, डुमरिया व मुसाबनी प्रखंड के 12 पंचायत के 5000 आदिवासियों एवं वंचित परिवारों के जीवन को उन्नत कृषि, बकरी पालन एवं जल संसाधन विकास के माध्यम से संवारना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने कृषकों को संबोधित करते हुए कहा कि रुरल डेवलपमेंट एसोसिएशन एवं टाटा ट्रस्ट मुंबई के द्वारा 56 वर्षों से घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों में गरीब आदिवासी एवं वंचित परिवार के उत्थान के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।

संस्था के सीनियर प्रोजेक्ट एंकर सुजय भट्टाचार्य ने बताया कि समृद्धि योजना से तीन ब्लॉक को जोड़ना है। इसमें घाटशिला की 22 पंचायत से 3200 लाभार्थी होंगे, जबकि डुमरिया के 10 पंचायत से 1000 एवं मुसाबनी के 19 पंचायत से 800 लाभार्थी को शामिल किया गया है। इसमें अधिकांश अनुसूचित जनजाति के ही किसान लाभार्थी हैं, जिन्हें उन्नत कृषक बनाया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।