समग्र शिक्षा में दीपक सिन्हा और अखिल वैभव बने स्थापना के डीपीओ
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बगहाबेतिया, बेतिया कार्यालय शिक्षा विभाग में कार्यक्रम पदाधिकारियों के बीच संभागों का आवंटन

बेतिया, बेतिया कार्यालय शिक्षा विभाग में कार्यक्रम पदाधिकारियों के बीच संभागों का आवंटन कर दिया गया है। जिलाधिकारी तरनजोत सिंह के निर्देश पर नवपदस्थापित कार्यक्रम पदाधिकारी दीपक कुमार सिन्हा को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को प्रारंभिक एवं समग्र शिक्षा तथा माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता संभाग का डीपीओ बनाया गया है। जबकि अखिल वैभव को स्थापना का डीपीओ बनाया गया है।


