बाघमारा व तोपचांची में खुलेंगे प्रोफेशनल कॉलेज: पुरवार

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

धनबाद में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल पुरवार ने बताया कि बाघमारा और तोपचांची में प्रोफेशनल कॉलेज खोले जाएंगे। नए कोर्स में युवाओं की स्किल बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा। बीबीएमकेयू में समीक्षा बैठक के बाद अन्य योजनाओं का भी जिक्र किया।

बाघमारा व तोपचांची में खुलेंगे प्रोफेशनल कॉलेज: पुरवार

धनबाद, मुख्य संवाददाता। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल पुरवार ने कहा कि बाघमारा और तोपचांची में प्रोफेशनल कॉलेज खुलेंगे। इसके लिए कोर्स तय हो रहे हैं। यहां पारंपरिक कोर्स से अलग हटकर कोर्स होंगे। कोर्स से संबंधित सुझाव मांगे गए हैं। ऐसे कोर्स शुरू किए जांएगे, जिससे युवाओं में स्किल बढ़ेंगे। प्रधान सचिव बीबीएमकेयू में मंगलवार को समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

नए संस्थानों की शुरुआत

उन्होंने कहा कि बिजनेस स्कूल एंड मॉस कम्यूनिकेशन समेत अन्य नए संस्थान शुरू होने में समय लगेगा। प्रक्रियाएं चल रही हैं। अगले साल से कुछ संस्थान शुरू होने की संभावना है। कैरिकुलम को अपडेट बनाने की दिशा में काम चल रहा है। इंडस्ट्री से सिलेबस को जोड़ा जा रहा है। एआई कैसे जोड़ा जाएगा। हमलोग इसपर काम कर रहे हैं।

भूमि की उपलब्धता

उन्होंने कहा कि डीसी आदित्य रंजन से जमीन के संबंध में बात हुई है। उन्होंने लॉ कॉलेज, बिजनेस स्कूल, पीके राय कॉलेज सेकेंड कैंपस समेत अन्य योजनाओं के लिए जमीन उपलब्ध करा दी है, यह अच्छी बात है। नए संस्थान के लिए जमीन की कोई समस्या नहीं है। पांच एकड़ में लॉ कॉलेज का भवन बनेगा। परीक्षा भवन के लिए पांच एकड़ जमीन मिल चुकी है। पीके राय कॉलेज के सेकेंड कैंपस के लिए 12 एकड़ जमीन मिल चुकी है। धनबाद में प्रस्तावित टेक्निकल यूनिवर्सिटी के संबंध में कहा कि उसे अभी होल्ड पर रखा गया है। भविष्य में जेयूटी का रांची के अलावा धनबाद में रिजनल कैंपस बनाने पर विचार किया जाएगा।

बीबीएमकेयू कैंपस में निर्माण

बीबीएमकेयू के सेकेंड फेज की डीपीआर एक सप्ताह में तैयार करें: बीबीएमकेयू कैंपस में सेकेंड फेज के निर्माण के लिए एक सप्ताह में डीपीआर फाइनल करने का निर्देश दिया गया है। प्रधान सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि 15 दिन में यूनिवर्सिटी सर्विस कमीशन कार्यरत हो जाएगा। जेपीएससी से अब कॉलेज शिक्षकों की बहाली नहीं होगी। हमलोगों का लक्ष्य है कि यूनिवर्सिटी सर्विस कमीशन से कॉलेजों के लिए प्रोफेसरों के पहले बैच की बहाली नए वर्ष में हो जाए। इसके लिए प्रक्रियाएं शुरू हो जाएंगी। प्रधान सचिव ने बीबीएमकेयू में कुलपति, प्राचार्यों व विवि अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

लैब और लाइब्रेरी की सुविधाएं

नवंबर तक छात्रों को लैब व लाइब्रेरी की मिलेगी सुविधा: प्रधान सचिव ने कहा कि 77 करोड़ रुपए से लाइब्रेरी व लैब में फर्नीचर व उपकरण की खरीदारी मामले का समाधान कर दिया गया है। जल्द ही फर्नीचर का सैंपल आ जाएगा। इसके बाद सप्लाई शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि किताबों की खरीदारी के लिए राशि लैप्स नहीं होगी। विवि से पत्र मिलने के बाद उसे पुन: आवंटित करेंगे। छात्र-छात्राओं को अक्तूबर-नवंबर से कैंपस में लैब व लाइब्रेरी की सुविधा मिलने लगेगी। वहीं अन्य मूलभूत सुविधाओं के बाबत कहा कि यह यहां के अधिकारियों को देखना है। फाइलों पर साइन नहीं करने व बार-बार घुमाने के मामले में कहा कि आपस में विश्वास की कमी है। इसके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिया गया है। विवि में सेंट्रलाइज एसी के खराब होने के मामले में पूछने पर कहा कि यहां बैठे हैं। मीटिंग कर रहे हैं। एसी काम नहीं कर रहा है। यह समस्या तो यहां के अधिकारियों को ही दूर करनी होगी। मैंने कुछ निर्देश दिए हैं।

ऑडिटोरियम का निर्माण

एक सप्ताह में शुरू होगा ऑडिटोरियम का निर्माण: बीबीएमकेयू कैंपस में ऑडोटोरियम का निर्माण एक सप्ताह में शुरू होगा। बीएसके कॉलेज मैथन कॉलेज में फर्निशिंग व एसएसएलएनटी कॉलेज का कार्य नवंबर तक पूरा करने को कहा गया। कॉलेजों से कहा गया कि लाइबेरी व लैब की राशि लैप्स हुई है तो फिर से नया प्रस्ताव भेजें। प्रधान सचिव ने कहा कि सीएम फेलोशिप का प्रचार-प्रसार हो। क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषा की पढ़ाई सेंट्रलाइज करने पर विचार हो। पुरानी सभी समस्याओं के मामले में सभी कॉलेज के प्राचार्य कुलसचिव से मिलकर अतिशीघ्र निष्पादन कराएं।

नवाडीह डिग्री कॉलेज का हैंडओवर

बोकारो में नवाडीह डिग्री कॉलेज नवंवर में होगा हैंडओवर: समीक्षा बैठक में प्रधान सचिव ने कहा कि बोकारो के नवाडीह में नवंवर में डिग्री कॉलेज का भवन हैंडओवर होगा। न्यू वीमेंस कॉलेज बोकारो के कार्य को जल्द शुरू कराने को कहा गया। आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर की बाउंड्रीवाल दो महीने में पूरा होने की संभावना है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

धनबाद में नए प्रोफेशनल कॉलेज कब खोले जाएंगे?
बाघमारा और तोपचांची में प्रोफेशनल कॉलेज खोले जाएंगे और अगले साल से कुछ संस्थान शुरू होने की संभावना है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।