महेश गुप्त बने वाराणसी मंडल के नए पीआरओ
हिन्दुस्तान, वाराणसी
वाराणसी के पूर्वोत्तर रेलवे मंडल में महेश गुप्त ने नए जनसंपर्क अधिकारी के तौर पर कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने जनसंपर्क गतिविधियों को प्रभावी और जनोन्मुखी बनाने पर जोर दिया। रेलवे की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। हिमांशु राव को मुख्य प्रचार निरीक्षक से पदोन्नत किया गया है।

वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) के नए जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्त ने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण किया। वह लखनऊ मंडल में इसी पद पर कार्यरत थे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि जनसंपर्क गतिविधियों को प्रभावी और जनोन्मुखी बनाने पर जोर दिया जाएगा। कहा कि रेलवे की उपलब्धियों और यात्रीहित की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाया जाएगा। एनई रेलवे के वाराणसी मंडल में मुख्य प्रचार निरीक्षक हिमांशु राव को पदोन्नत करके लखनऊ मंडल का जनसंपर्क अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। बीएचयू से शिक्षा-दीक्षा ग्रहण करने के बाद उन्होंने टाटा इंफोटेक से माइक्रोसॉफ्ट में डिप्लोमा किया।
उन्होंने रेलवे की उपलब्धियों और जनोपयोगी सूचनाएं प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाई।


