डीएवी पब्लिक स्कूल बरौनी में प्राचार्य चिन्मय घोष ने संभाला पदभार

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

सिमरिया धाम में, डीएवी पब्लिक स्कूल एनएच-28 बरौनी में नए प्राचार्य चिन्मय घोष ने पदभार ग्रहण किया। वे पहले डीएवी पब्लिक स्कूल, अशोक नगर, गयाजी में प्राचार्य थे। उनको डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी द्वारा स्थानांतरित किया गया है, और विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अभिषेक कुमार ने उन्हें स्वागत किया।

डीएवी पब्लिक स्कूल बरौनी में प्राचार्य चिन्मय घोष ने संभाला पदभार

सिमरिया धाम, एक संवाददाता। डीएवी पब्लिक स्कूल एनएच-28 बरौनी में बुधवार को नए प्राचार्य चिन्मय घोष ने पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वे डीएवी पब्लिक स्कूल, रोटरी कैंपस, अशोक नगर, गयाजी में प्राचार्य के पद पर कार्यरत थे। उनका स्थानांतरण डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी (सीएमसी) नई दिल्ली द्वारा किया गया है। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अभिषेक कुमार ने उन्हें विधिवत पदभार सौंपा तथा विद्यालय परिवार की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत किया। मौके पर डीएवी पब्लिक स्कूल, बिहार जोन-सी की क्षेत्रीय निदेशिका सविता, प्राचार्य सुधा झा, प्राचार्य संजय सिंह के अलावे विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका नम्रता सिंह, नरेंद्र कुमार, मीडिया प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा, अंबुज कुमार सहित विद्यालय के अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।