वायु प्रदूषण कम करने को शुरू की परिवर्तन योजना
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बागपतबागपत के सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए परिवर्तन योजना शुरू की गई है। इसमें पुराने प्रदूषणकारी वाहनों को नए बीएस-6, सीएनजी और विद्युत वाहनों से बदलने पर जोर दिया गया है, जिसका लाभ केवल एनसीआर में बीएस-1, 2, 3 और 4 मानक वाले ट्रकों और बसों के मालिकों को मिलेगा।

बागपत। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए परिवर्तन योजना प्रारम्भ की गई है। योजना के माध्यम से पुराने एवं अधिक प्रदूषणकारी परिवहन वाहनों के स्थान पर नवीन बीएस-6, सीएनजी एवं विद्युत चालित वाहनों को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ केवल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पंजीकृत बीएस-यूरो-1, यूरो-2, यूरो-3 एवं बीएस-4 उत्सर्जन मानक वाले ट्रक एवं बसों के स्वामियों को प्राप्त होगा। बीएस-3 अथवा उससे पूर्व उत्सर्जन मानक वाले वाहनों को पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा (आरवीएसएफ) में ही स्क्रैप कराना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


