पीएचडी में नामांकन के लिए नयी रिक्तयां जारी
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर में बीआरएबीयू ने पीएचडी नामांकन के लिए नई रिक्तियां जारी की हैं, जिसमें इलेक्ट्रानिक्स में दो अतिरिक्त सीटें शामिल हैं। छात्रों को यूएमआईएस के माध्यम से आवेदन करने के बाद समर्थ पोर्टल का उपयोग करना होगा। फीस वापसी के लिए परीक्षा विभाग में आवेदन करना होगा।

मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में पीएचडी नामांकन के लिए विवि प्रशासन ने सोमवार को नयी रिक्तियां जारी की हैं। इनमें इलेक्ट्रानिक्स में दो सीटें बढ़ी हैं। बाकी सीटें पहले की तरह हैं। पीएचडी के नोडल अफसर प्रो. नवेदुल हक ने बताया कि पहले जिन छात्रों ने यूएमआईएस पर आवेदन किया था, उन्हें फिर से समर्थ पोर्टल के माधयम से आवेदन करना होगा। छात्रों को अपनी फीस वापसी के लिए परीक्षा विभाग में आवेदन देना होगा। अप्रैल में पैट 2025 में नामांकन के लिए कई छात्रों ने आवेदन किया था।

