संस्कृत स्कूलों के छात्र खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होंगे
हिन्दुस्तान, लखनऊ
लखनऊ, प्रमुख संवाददाता परिषदीय प्राथमिक व सरकारी माध्यमिक स्कूलों के साथ-साथ संस्कृत स्कूलों के

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता परिषदीय प्राथमिक व सरकारी माध्यमिक स्कूलों के साथ-साथ संस्कृत स्कूलों के विद्यार्थियों को भी खेलकूछ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर दिया जाएगा। कक्षा छह से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं में माध्यमिक संस्कृत स्कूलों के छात्रों को भी भेजा जाएगा। पहले जारी हुए वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के कार्यक्रम में बेसिक व माध्यमिक स्कूलों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को ही शामिल किया गया था। अब माध्यमिक संस्कृत स्कूलों के छात्रों को भी इसमें प्रतिभाग कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में जिला, मंडल व राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा।
यह निर्देश माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से जारी कर दिए गए हैं।


