शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर बैरियर फ्री टोलिंग सिस्टम शुरू
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
नई दिल्ली, एनएचएआई ने शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर मल्टी-लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) टोलिंग प्रणाली शुरू की। इसका उद्देश्य यात्रा को तेज, बैरियर फ्री और बिना रुकावट बनाना है। इससे मानेसर से जयपुर तक का सफर आसान हुआ है। यह प्रणाली पहले दौलतपुरा और मनोहरपुरा पर भी शुरू की जा चुकी है।

नई दिल्ली, एजेंसी। एनएच-48 के दिल्ली-जयपुर सेक्शन के शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर मल्टी-लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) टोलिंग सिस्टम शुरू किया गया है। यह जानकारी एनएचएआई ने शनिवार को दी। इसमें बताया गया कि इसका मकसद यात्रा को तेज, बिना रुकावट और बैरियर फ्री बनाना है। एनएचएआई ने बताया कि शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर यह सुविधा शुरू होने से मानेसर से जयपुर तक का सफर बिना रुकावट और आसान हो गया है। इससे पहले यह सुविधा कॉरिडोर के दौलतपुरा और मनोहरपुरा टोल प्लाजा पर भी शुरू की जा चुकी है।


