अमेरिका में मेटा पर 56.7 करोड़ डॉलर का भुगतान करने का आदेश

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

- न्यू मैक्सिको की एक अदालत सुनाया फैसला वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका के

अमेरिका में मेटा पर 56.7 करोड़ डॉलर का भुगतान करने का आदेश

- न्यू मैक्सिको की एक अदालत सुनाया फैसला वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका के न्यू मैक्सिको की एक अदालत ने इंस्टाग्राम और फेसबुक की मूल कंपनी मेटा को 56.7 करोड़ डॉलर (567 मिलियन डॉलर) का भुगतान करने का आदेश दिया है। यह फैसला उस ऐतिहासिक मुकदमे के दूसरे चरण में आया है, जिसमें मार्च में मेटा को जिम्मेदार ठहराया गया था।न्यायाधीश ब्रायन बीडशाइड ने गुरुवार देर रात अपने फैसले में कहा कि कुल राशि में से 42 करोड़ डॉलर (420 मिलियन डॉलर) का उपयोग बच्चों और किशोरों के उपचार तथा मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं पर किया जाएगा। शेष राशि अगले पांच वर्षों में जागरूकता एवं रोकथाम कार्यक्रमों, स्क्रीनिंग सेवाओं और अन्य संबंधित खर्चों पर खर्च की जाएगी।

मामले के पहले चरण में जूरी ने मेटा पर 37.5 करोड़ डॉलर (375 मिलियन डॉलर) का दीवानी जुर्माना लगाया था। जूरी ने निष्कर्ष निकाला था कि कंपनी को यह जानकारी थी कि उसके प्लेटफॉर्म बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रहे हैं। साथ ही उसने अपने प्लेटफॉर्म पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े जोखिमों के बारे में उपलब्ध जानकारी को छिपाया। मुकदमे के दूसरे चरण में अभियोजन पक्ष ने अदालत से मेटा के प्लेटफॉर्म में व्यापक बदलाव कराने की मांग की थी। इनमें बच्चों को लत लगाने वाले फीचर्स पर अंकुश, आयु सत्यापन प्रणाली को मजबूत करना, डिफॉल्ट प्राइवेसी सेटिंग्स के जरिये बच्चों को यौन शोषण से बेहतर सुरक्षा देना और कंपनी की निगरानी बढ़ाना शामिल था।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअमेरिका में मेटा पर 56.7 करोड़ डॉलर का भुगतान करने का आदेश