हल्द्वानी बनेगा उत्तराखंड का नया न्यायिक महानगर, मिलेगी विकास की नई उड़ान

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

अगर इन जगहों में हाईकोर्ट परिसर स्थापित होता है, तो इससे हल्द्वानी के शहरी विस्तार, आधारभूत ढांचे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। प्रस्तावित परिसर में मुख्य न्यायालय भवन, न्यायाधीशों के आवास और अन्य सेवाओं के लिए स्थान बनाया जाएगा। बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाओं की उपलब्धता के कारण गौलापार सबसे मजबूत दावेदार है।

हल्द्वानी बनेगा उत्तराखंड का नया न्यायिक महानगर, मिलेगी विकास की नई उड़ान

हल्द्वानी। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नैनीताल हाईकोर्ट के स्थानांतरण का रास्ता साफ होने के बाद कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी को उत्तराखंड के नए न्यायिक शहर के रूप में विकसित किए जाने की संभावनाएं तेज हो गई हैं। प्रशासनिक स्तर पर गौलापार को सबसे उपयुक्त विकल्प माना जा रहा है, हालांकि रामपुर रोड बेलबाबा मंदिर के आसपास भी शिफ्टिंग के लिए भूमि चिह्ति की गई है। जानकारों का मानना है कि यदि इन जगहों में हाईकोर्ट परिसर स्थापित होता है तो इसका असर केवल न्यायिक व्यवस्था तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हल्द्वानी के नियोजित शहरी विस्तार, आधारभूत ढांचे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा मिलेगी。

हल्द्वानी में प्रस्तावित हाईकोर्ट

हल्द्वानी में प्रस्तावित हाईकोर्ट परिसर में मुख्य न्यायालय भवन के अलावा न्यायाधीशों के आवास, अधिवक्ता चैंबर, पार्किंग, प्रशासनिक कार्यालय और न्यायिक सेवाओं से जुड़े संस्थान विकसित किए जाएंगे। इससे प्रदेशभर से वकीलों, कर्मचारियों और वादियों की नियमित आवाजाही बढ़ेगी। होटल, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट, टैक्सी, ई-रिक्शा, बैंक, बीमा, दस्तावेज लेखन, कैफे और अन्य सेवा क्षेत्रों में निवेश बढ़ने की संभावना है। साथ ही किराये के मकानों और व्यावसायिक परिसरों की मांग में भी तेजी आने का अनुमान है।

विशेषज्ञों की राय

विशेषज्ञों का मानना है कि हाईकोर्ट के मैदानी क्षेत्र में आने से प्रदेशभर के लोगों को बरसात, भूस्खलन और पर्यटन सीजन के दौरान नैनीताल पहुंचने की कठिनाइयों से राहत मिलेगी। साथ ही बड़े और आधुनिक परिसर में न्यायिक सेवाएं अधिक व्यवस्थित और सुगम तरीके से संचालित की जा सकेंगी।

परियोजना की मंजूरी

हालांकि, परियोजना का अंतिम स्वरूप और स्थान चयन राज्य सरकार की स्वीकृति तथा आगे की प्रशासनिक प्रक्रिया के बाद ही तय होगा। वर्तमान में गौलापार को प्रमुख संभावित विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।

इन तीन जगहों में भूमि चिह्नत

जिला प्रशासन ने पूर्व में हाईकोर्ट के लिए गौलापार में दो तथा रामपुर रोड-बेलबाबा क्षेत्र में एक स्थान चिह्नित किया था।

सुविधाओं की उपलब्धता

इन क्षेत्रों के नजदीक हेलीपोर्ट, पंतनगर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और बड़े अस्पताल जैसी सुविधाओं की उपलब्धता को अहम माना जा रहा है। यदि परियोजना को अंतिम मंजूरी मिलती है तो हल्द्वानी उत्तराखंड के सबसे तेजी से विकसित होने वाले क्षेत्रों में शामिल हो सकता है।

गौलापार क्यों सबसे मजबूत दावेदार

- हेलीपोर्ट और पंतनगर एयरपोर्ट की बेहतर कनेक्टिविटी

- रेलवे स्टेशन और बस अड्डे से आसान पहुंच

- बड़े अस्पताल और अन्य सरकारी संस्थानों की उपलब्धता

- पर्याप्त भूमि उपलब्ध होने की संभावना

- नियोजित शहरी विस्तार के लिए अनुकूल क्षेत्र

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हल्द्वानी में नया हाईकोर्ट परिसर कब स्थापित होगा?
प्रस्तावित हाईकोर्ट परिसर का निर्माण राज्य सरकार की स्वीकृति और प्रशासनिक प्रक्रिया के बाद ही तय होगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsहल्द्वानी बनेगा उत्तराखंड का नया न्यायिक महानगर, मिलेगी विकास की नई उड़ान