विद्यालयों में बनेगा पर्यावरण क्लब, विद्यार्थी संभालेंगे प्रकृति संरक्षण की जिम्मेदारी

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

-परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण क्लब का होगा गठन, जल बचाओ से लेकर पौधरोपण तक चलेंगे अभियान जिले के परिषदीय विद्यालयों में इस शैक्षिक सत्र में पर्याव

विद्यालयों में बनेगा पर्यावरण क्लब, विद्यार्थी संभालेंगे प्रकृति संरक्षण की जिम्मेदारी

महराजगंज,निज संवाददाता। जिले के परिषदीय विद्यालयों में इस शैक्षिक सत्र में पर्यावरण संरक्षण को लेकर नई पहल शुरू की गई है। अब सभी विद्यालयों में पर्यावरण क्लब का गठन किया जाएगा। इन क्लबों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण, पौधरोपण, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, ऊर्जा बचत व जैव विविधता संरक्षण जैसे कार्यों से जोड़ा जाएगा। जिससे पर्यावरण संरक्षण व्यवहार का हिस्सा बन सके। बीएसए सुरजीत कुमार सिंह ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर निर्धारित समय के भीतर पर्यावरण क्लब का गठन करने व उसकी सूचना शासन के पोर्टल पर दर्ज कराने को कहा है। साथ ही क्लब के माध्यम से पूरे वर्ष पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है।

कहा है कि विद्यार्थियों की भागीदारी से स्वच्छ परिसर, जल संरक्षण, एकल उपयोग वाले प्लास्टिक से मुक्ति, पौधरोपण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसे विषयों पर नियमित गतिविधियां संचालित किया जाय। इसके माध्यम से बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और व्यवहारिक जागरूकता विकसित करने का प्रयास किया जाय। बीएसए सुरजीत सिंह ने बताया कि जिले के परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण क्लब गठित करने का निर्देश दिया गया है। सभी प्रधानाचार्यों को समयबद्ध ढंग से क्लब का गठन कर उसकी सूचना पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाना और उन्हें प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।