बरौनी जंक्शन पर बनेगा नया फुट ओवरब्रिज
हिन्दुस्तान, बेगुसराय
पेज 5::::::::::बरौनी, निज संवाददाता। बरौनी जंक्शन पर एक नया फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा जो बरौनी जंक्शन के सभी प्लेटफार्म व बिल्डिंग से कनेक्ट होगा। इसका प्रपोजल तैयार हो गया है। जल्द ही इस पर...

बरौनी, निज संवाददाता। बरौनी जंक्शन पर एक नया फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा जो बरौनी जंक्शन के सभी प्लेटफार्म व बिल्डिंग से कनेक्ट होगा। इसका प्रपोजल तैयार हो गया है। जल्द ही इस पर कार्रवाई शुरू होगी। उक्त बातें हाजीपुर जोन के जीएम डिम्पी गर्ग ने शनिवार को बरौनी जंक्शन के निरीक्षण के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि वे कार्यभार संभालने के बाद पूरा ईसीआर का सेक्शन देखना चाहते हैं। शनिवार को हाजीपुर से कटिहार तक सेक्शन का निरीक्षण कर विकास कार्य का जायजा लिया और चलने वाली प्रोजेक्ट् को जल्द पूरा करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है।
ये भी पढ़ें:Begusarai News: जीएम ने बरौनी जंक्शन के पुनर्विकास योजना से होने वाले कार्यों का लिया जायजा
जीएम ने कहा कि बरौनी में भी चलने वाले सारे प्रोजेक्ट्स जल्द पूरे किए जाएंगे।


