शीतकालीन सत्र में प्रयागराज को मिलेगी मुंबई और जेवर की नई उड़ानें
प्रयागराज, पीयूष श्रीवास्तव।लगातार घटती विमान सेवाओं के बीच प्रयागराज के लिए राहत भरी खबर है। शीतकालीन उड़ान कार्यक्रम (विंटर शेड्यूल) में मुंबई और ज

प्रयागराज, पीयूष श्रीवास्तव। लगातार घटती विमान सेवाओं के बीच प्रयागराज के लिए राहत भरी खबर है। शीतकालीन उड़ान कार्यक्रम (विंटर शेड्यूल) में मुंबई और जेवर के लिए नई विमान सेवाएं शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। इंडिगो और अकासा एयरलाइंस ने इसके लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। यदि प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी मिलती है तो प्रयागराज से मुंबई के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ेगी और पहली बार जेवर (नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट) के लिए सीधी विमान सेवा भी शुरू हो सकती है।
विमान सेवाओं में कमी
प्रयागराज से पिछले कुछ महीनों में विमान सेवाएं लगातार कम हुई हैं। अकासा एयरलाइंस ने मुंबई के लिए अपनी दैनिक उड़ान बंद कर दी थी और फिलहाल सप्ताह में केवल सोमवार को ही यह सेवा संचालित हो रही है। मुंबई मार्ग पर यात्रियों की लगातार मांग को देखते हुए एयरलाइन ने दोबारा नियमित सेवा शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं इंडिगो भी प्रयागराज से मुंबई के लिए दूसरी दैनिक उड़ान शुरू करने की योजना पर काम कर रही है। इसके अलावा जेवर से प्रयागराज के बीच सीधी विमान सेवा शुरू करने का प्रस्ताव भी आगे बढ़ाया जा रहा है। यह सेवा इसी वर्ष मार्च से शुरू होनी थी, लेकिन स्लॉट उपलब्ध नहीं होने के कारण योजना टल गई थी। अब शीतकालीन स्लॉट आवंटन में इसके शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
वर्तमान सेवाएं
वर्तमान में छह शहर की हवाई सेवा
वर्तमान में प्रयागराज से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, भुवनेश्वर और बिलासपुर के लिए विमान सेवाएं उपलब्ध हैं। हालांकि किसी भी शहर के लिए सप्ताह के सभी सातों दिन नियमित उड़ान नहीं है। शनिवार को प्रयागराज एयरपोर्ट से कोई भी नियमित विमान सेवा संचालित नहीं होती, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा होती है।
एयरलाइंस की योजनाएं
इनका कहना है
इंडिगो ने मुंबई के लिए एक अतिरिक्त उड़ान और जेवर-प्रयागराज मार्ग पर सेवा शुरू करने की तैयारी की है। वहीं अकासा एयरलाइंस भी मुंबई की नियमित सेवा फिर से शुरू करने की तैयारी में है। इन सेवाओं के शीतकालीन सत्र से शुरू होने की उम्मीद है।
- गणेश यादव, निदेशक, प्रयागराज एयरपोर्ट
FAQs
लेखक के बारे में
Piyush Kumar Srivastavaशॉर्ट बायो: पीयूष श्रीवास्तव पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ प्रयागराज में रेलवे, रोडवेज, एयरवेज, बिजली और बिजनेस की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
पीयूष श्रीवास्तव भारतीय प्रिंट व डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में पीयूष ‘हिन्दुस्तान’ अखबार व ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बिजनेस, बिजली व परिवहन की खबरों को देख रहे हैं। 2015 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
पीयूष श्रीवास्तव ने अपने करियर की शुरुआत दिसंबर 2007 में ‘आई नेक्स्ट, दैनिक जागरण’ अखबार से की थी। इस दौरान क्राइम की खबरों पर महारत हासिल की। जून 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ अखबार प्रयागराज में सेवाएं देना शुरू किया। 2015 से 2024 तक क्राइम की रिपोर्टिंग की। वर्तमान में रेलवे, रोडवेज और एयरवेज के साथ ही बिजली और अर्थ-व्यापार से जुड़ी खबरें लिख रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। स्टेट यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली। उसी वक्त से लगातार प्रिंट मीडिया में सक्रिय रहे हैं। शुरूआती दौर में क्राइम रिपोर्टिंग और अब रेलवे, रोडवेज, एयरवेज के साथ ही बिजली, बिजनेस और परिवहन की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
रिपोर्टिंग और विजन
बिजली, परिवहन, बिजनेस, क्राइम की गतिविधियों की खबरों के साथ ही माघ मेला व कुम्भ मेला में रिपोर्टिंग का पीयूष श्रीवास्तव का लंबा अनुभव है। वर्ष 2025 में प्रयागराज में आयोजित सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुम्भ के दौरान रिपोर्टिंग टीम का नेतृत्व कर महाकुम्भ की कई स्पेशल स्टोरी की। 2013 के महाकुम्भ और 2019 के कुम्भ की रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। पीयूष का मानना है कि सत्य, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए जनता की आवाज़ को सशक्त मंच देना ही पत्रकार का मुख्य दायित्व है।
विशेषज्ञता
प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड की रिपोर्टिंग का अनुभव।
प्रयागराज के चर्चित अतीक-अशरफ हत्याकांड की खास रिपोर्टिंग।
रेलवे, रोडवेज और एयरवेज की खबरों पर पैनी नजर।
जीएसटी के जानकार, व्यापारियों की समस्याओं की गहरी समझ।


