नई कार्यकारिणी ने ली सेवा और समर्पण की शपथ

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

रामपुर में मदद एक आस फाउंडेशन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। नवगठित कार्यकारिणी को उनके दायित्वों से अवगत कराते हुए नियुक्ति पत्र एवं पहचान पत्र दिए गए। संस्था के अध्यक्ष प्रतीक शर्मा ने रक्तदान और समाज के कल्याण की दिशा में काम करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कई अतिथि उपस्थित रहे।

नई कार्यकारिणी ने ली सेवा और समर्पण की शपथ

रामपुर। रक्तदान एवं समाज कल्याण के प्रति समर्पित संस्था मदद एक आस फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह एवं परिचय सम्मेलन संपन्न हुआ। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नवगठित कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों को उनके सांगठनिक दायित्वों से अवगत कराते हुए नियुक्ति पत्र एवं पहचान पत्र प्रदान किए गए। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कार्यभार ग्रहण करते हुए संस्था के तीन मूल सिद्धांतों-सेवा, समर्पण एवं संवेदना-के प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्य करने की शपथ ग्रहण की। ​संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतीक शर्मा ने कहा कि नई ऊर्जा और नए विचारों के साथ हम रक्तदान एवं सामाजिक कल्याण की दिशा में निरंतर कार्य करेंगे।

हमारा लक्ष्य समाज के हर उस व्यक्ति तक पहुंचना है जिसे एक आस की जरूरत है। इस अवसर पर संजय कपूर, शीला माहोर,अवधेश शर्मा ,श्वेता शर्मा, दीपक शर्मा, रेखा राजपूत ,अनुज सक्सेना ,अनीता शुक्ला आदि मौजूद रहें। ​​

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।