संदीप अग्रवाल अध्यक्ष, अवनीश कुमार बने सचिव
इटावा में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। संदीप अग्रवाल को जिलाध्यक्ष और अवनीश कुमार को जिला सचिव बनाया गया। अन्य पदाधिकारियों में रणवीर सिंह को उपाध्यक्ष, संयम शुक्ला को कोषाध्यक्ष, और अभिनव चौधरी को पर्यावरण आयाम प्रमुख चुना गया।

इटावा, संवाददाता। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की बैठक जिला कार्यालय पर हुई, जिसमें सर्वसम्मति से संगठन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस बैठक सर्वसम्मति से संदीप अग्रवाल एड.को जिलाध्यक्ष व अवनीश कुमार एड. को जिला सचिव बनाया गया। इस बैठक में रणवीर सिंह को जिला उपाध्यक्ष, संयम शुक्ला को कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह को विधि आयाम प्रमुख, अभिनव चौधरी व प्रदीप अग्रवाल को पर्यावरण आयाम प्रमुख और सीए शरद अग्रवाल को रोजगार सृजन आयाम प्रमुख बनाया गया। इसके साथ ही अमित दीक्षित, शिवम पोरवाल, तरुण रंजन गुप्ता, नीरज सिंह व राजीव शर्मा को जिला कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।
इस बैठक में प्रांतीय संगठन उपाध्यक्ष माधव खरे, प्रांतीय संगठन मंत्री कुलदीप नागायच , प्रचार आयाम प्रमुख निशांत पोरवाल एडवोकेट मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों को उनके दायित्व सौंपते हुए संगठन के उद्देश्यों, उपभोक्ता हितों की रक्षा व जनसेवा के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता उपभोक्ताओं के अधिकारों के संरक्षण, ग्राहक जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों में पूर्ण समर्पण के साथ सक्रिय भूमिका निभाएगा।


