असाइनमेंट में तय प्रश्नों के उत्तर ही लिखने होंगे

हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share

अल्मोड़ा में एसएसजे विश्वविद्यालय ने एसईसी, वीएसी और एईसी परीक्षाओं के लिए नई व्यवस्था की है। छात्रों को अब एक नियत तिथि पर असाइनमेंट जमा करना होगा और दिए गए प्रश्नों के उत्तर हस्तलिखित प्रारूप में देने होंगे। अनुपस्थित छात्रों के असाइनमेंट स्वीकार नहीं होंगे और रिजल्ट रोक दिए जाएंगे।

असाइनमेंट में तय प्रश्नों के उत्तर ही लिखने होंगे

अल्मोड़ा। एसएसजे विवि में एसईसी, वीएसी व एईसी परीक्षा को लेकर नई व्यवस्था की गई है। अब एक नियत तिथि पर ही छात्रों को असाइनमेंट जमा किए जाएंगे। साथ ही दिए गए प्रश्नों के उत्तर ही छात्र अपने असाइनमेंट में लिखेंगे। एसएसजे में वैकल्पिक विषयों एसईसी, वीएसी व एईसी के अंक नहीं जुड़ने की काफी शिकायतें आती हैं। कई बार छात्र असाइनमेंट जमा करने के बाद भी अंक नहीं देने का आरोप लगाते हैं। अब विवि की ओर से परीक्षाओं को लेकर नई व्यवस्था की गई है। जारी आदेश के मुताबिक इन विषयों की परीक्षा के लिए मुख्य परीक्षा से पूर्व परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।

परीक्षा के लिए छात्रों को कुल आठ प्रश्न दिए जाएंगे। इनमें से पांच के उत्तर छात्र असाइनमेंट में निर्धारित प्रारूप के साथ लिखेंगे। प्रत्येक प्रश्न 20 अंकों का होगा। परीक्षा के दौरान छात्रों को अपनी उपस्थिति भी वेरिफिकेशन फॉर्म में अनिवार्य रूप से दर्ज करनी होगी। अनुपस्थित रहने पर असाइनमेंट स्वीकार नहीं किए जाएंगे और संबंधित विषय का रिजल्ट रोकते हुए शेष रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। आगामी विषम सेमेस्टर में ही छात्र को फिर से परीक्षा देनी होगी।एसईसी, वीएसी व एईसी की परीक्षाओं में अब छात्र दिए हुए आठ में से पांच प्रश्नों के उत्तर लिखेंगे। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर हस्तलिखित प्रारूप में ए-4 सीट पर देना अनिवार्यहोगा। उत्तरों को बुकलेट के रूप में व्यवस्थित कर परीक्षा अवधि के दौरान छात्र जमा करेंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअसाइनमेंट में तय प्रश्नों के उत्तर ही लिखने होंगे