न्यू ऐरा में पारंपरिक कला एवं कौशल पर आधारित गतिविधियां आयोजित
बिनौली के न्यू ऐरा वल्र्ड स्कूल में छात्रों के सर्वांगीण विकास और भारतीय पारंपरिक कलाओं से परिचित कराने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। छात्रों ने मिट्टी के बर्तन बनाने, लकड़ी की वस्तुएं तैयार करने और सिलाई-कढ़ाई जैसी गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या और अन्य प्रबंधक भी उपस्थित थे।

बिनौली। न्यू ऐरा वल्र्ड स्कूल बिनौली मे मंगलवार को छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास एवं भारतीय पारंपरिक कलाओं से परिचित कराने के उद्देश्य से विभिन्न रचनात्मक एवं कौशल आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र छात्राओं ने मिट्टी के बर्तन बनाने की कला, लकड़ी की वस्तुएँ बनाने तथा सिलाई-कढ़ाई जैसी पारंपरिक कलाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। मिट्टी के बर्तन बनाने की गतिविधि में विद्यार्थियों ने कुम्हार के मार्गदर्शन में मिट्टी को आकार देकर विभिन्न प्रकार के दीये, कटोरियाँ, गमले एवं अन्य उपयोगी वस्तुएँ तैयार करना सीखा। छात्रों ने चाक पर मिट्टी को आकार देने की प्रक्रिया को करीब से समझा और भारतीय माटी की कला एवं कारीगरों के हुनर का अनुभव किया।
इसके साथ ही विद्यार्थियों को लकड़ी की वस्तुएँ बनाने की कला से परिचित कराया गया, जिसमें उन्होंने लकड़ी से उपयोगी एवं सजावटी वस्तुएँ बनाने की प्रक्रिया को समझा। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनू सिरोही, विद्यालय के चेयरमैन यतेश चौधरी, डायरेक्टर शिवानी चौधरी एवं अनुभव चौधरी मौजूद रहे।


