डिग्री के साथ नौकरी की राह खोलेगी इंटर्नशिप:प्राचार्य

हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

बेतिया, बेतिया कार्यालय नई शिक्षा नीति का लक्ष्य सिर्फ डिग्री देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों

डिग्री के साथ  नौकरी की राह खोलेगी  इंटर्नशिप:प्राचार्य

बेतिया, बेतिया कार्यालय नई शिक्षा नीति का लक्ष्य सिर्फ डिग्री देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को रोजगार-परक बनाना है। इंटर्नशिप किताबी ज्ञान और उद्योग की मांग के बीच की खाई को पाटती है।यह छात्रों में आत्मविश्वास और व्यावहारिक समझ पैदा करती है। इससे डिग्री लेने के साथ-साथ रोजगार के राहत खुलते हैं। उक्त बाते एमजेके कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर नवल किशोर बैठा ने गुरुवार को कही। नगर के महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय में इंटर्नशिप की उपयोगिता और उद्देश्य पर आधारित एक कार्यशाला का आयोजन परीक्षा हॉल में किया गया किया गया। कार्यक्रम व इंटर्नशिप कमेटी के संयोजक एवं स्नातकोत्तर हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. संदीप कुमार ने इंटर्नशिप की उपयोगिता बताई।उन्होंने

कहा कि इंटर्नशिप से छात्रों को कम्युनिकेशन, टीम वर्क और समस्या-समाधान जैसे 21वीं सदी के कौशल सीखने को मिलते हैं। इससे करियर का सही चुनाव करने और प्लेसमेंट से पहले ही इंडस्ट्री नेटवर्क बनाने में मदद मिलती है। डॉ हफीजुर्रहमान ने बताया कि कम्युनिकेशन, टीमवर्क, प्रॉब्लम-सॉल्विंग और डिजिटल स्किल्स जैसी 21वीं सदी की स्किल्स विकसित होती है। भूगोल विभाग के प्राध्यापक सह कॉलेज के बर्सर डॉ. योगेन्द्र सम्यक ने इंटर्नशिप के माध्यम से नेटवर्क और कमाई की बात कही। मौके पर डॉ.गौतम कुमार, डॉ किशोरी लाल, डॉ.प्रेम कुमार आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsडिग्री के साथ नौकरी की राह खोलेगी इंटर्नशिप:प्राचार्य