नए डिग्री कॉलेजों में अब नेट व पीएचडी डिग्रीधारक पढ़ाएंगे

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

बिहार में 211 नए सरकारी डिग्री कॉलेजों में कक्षाएं अब नेट और पीएचडी डिग्रीधारक शिक्षकों द्वारा संचालित की जाएंगी। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। नए कॉलेजों में 1 जुलाई 2026 से शैक्षणिक सत्र शुरू होगा और योग्य सरकारी शिक्षकों की पहचान की जाएगी।

नए डिग्री कॉलेजों में अब नेट व पीएचडी डिग्रीधारक पढ़ाएंगे

भागलपुर, वरीय संवाददाता अब नए सरकारी डिग्री कॉलेजों में नेट और पीएचडी डिग्रीधारक शिक्षक ही छात्रों की क्लास लेंगे। दरअसल, शिक्षा विभाग बिहार ने राज्य के 211 नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने के लिए नेट, जेआरएफ अथवा पीएचडी अर्हता प्राप्त सरकारी शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति का निर्णय लिया है।इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर दिया है। पत्र के अनुसार राज्य सरकार के सात निश्चय-3 (2025-30) कार्यक्रम के तहत 211 प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेज स्थापित किए गए हैं। इनमें अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र और समाजशास्त्र विषयों में 1 जुलाई 2026 से शैक्षणिक सत्र शुरू किया जाना है।

शिक्षा विभाग ने कहा है कि नियमित सहायक प्राध्यापकों अथवा अन्य शिक्षकों की नियुक्ति होने तक कक्षा 9 से 12 तक कार्यरत ऐसे योग्य सरकारी शिक्षकों की पहचान कर उनकी प्रतिनियुक्ति की जाएगी, जिन्होंने यूजीसी मानकों के अनुरूप नेट या पीएचडी की उपाधि प्राप्त की हो।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।