6 विषय के लिए 12 शिक्षक की की गई नियुक्ति
हिन्दुस्तान, मोतिहारी
तेतरिया में राजकीय डिग्री कॉलेज का संचालन मध्य विद्यालय मधुआहा माल में किया जा रहा है। कॉलेज में 6 विषयों की पढ़ाई की स्वीकृति मिली है और 208 में से 61 छात्रों का नामांकन हुआ है। प्रोफेसरों की नियुक्ति और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

तेतरिया, निज संवाददाता। राजकीय डिग्री कॉलेज तेतरिया का संचालन मध्य विद्यालय मधुआहा माल में हो रहा है। डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र राय ने बताया कि अभी मात्र 6 विषयों की पढ़ाई की स्वीकृति मिली है।208 में से कुल 61 छात्र छात्राएं का नामांकन हुआ है। पढ़ाई के लिए अंग्रेजी विषय के लिए तीन, हिंदी के लिए दो,अर्थशास्त्र के लिए दो, इतिहास के लिए दो, राजनीतिक शास्त्र के लिए दो,समाजशास्त्र विषय के लिए दो कुल 13 प्रोफेसरों की नियुक्ति बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर की ओर से की गयी है। महाविद्यालय को 8 रुम मिला है। बेंच, डेक्स, अलमीरा, कुर्सी , टेबुल की आपूर्ति की गयी है।
ये भी पढ़ें:Motihari News: आदापुर डिग्री कॉलेज में संसाधनों की कमी, 9 प्राध्यापकों के जिम्मे छह विषयों की पढ़ाई
शौचालय,कॉमन रुम, पेयजल की सुविधा उपलब्ध है। आवागमन के लिए मेन रोड से महाविद्यालय तक पक्की सड़क है। महाविद्यालय में चहारदीवारी है।


