इलाहाबाद विश्वविद्यालय : पीजी के कई पाठ्यक्रमों का नया कटऑफ जारी

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए परास्नातक प्रवेश के लिए नए कटऑफ जारी किए हैं। अभ्यर्थियों को 15 से 17 जुलाई के बीच ऑनलाइन पंजीकरण और अभिलेख अपलोड करना होगा। विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए कटऑफ अंक भी निर्धारित किए गए हैं।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय : पीजी के कई पाठ्यक्रमों का नया कटऑफ जारी

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में परास्नातक (पीजी) प्रवेश के लिए कई पाठ्यक्रमों का नया कटऑफ सोमवार को जारी कर दिया।

पंजीकरण प्रक्रिया

संबंधित अभ्यर्थी मंगलवार से ऑनलाइन पंजीकरण, अभिलेख अपलोड, सत्यापन और शुल्क जमा कर सकेंगे। विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए अंतिम तिथि 15 से 17 जुलाई के बीच तय है। अभ्यर्थियों को प्रवेश पोर्टल पर निर्धारित समय सीमा में पंजीकरण एवं अभिलेख अपलोड करना होगा। इसके बाद अभिलेखों का सत्यापन होगा और उसी दिन शाम पांच बजे तक प्रवेश शुल्क जमा करना होगा।

कटऑफ अंक

एमए/एमएससी मानव विज्ञान में अनारक्षित वर्ग के लिए 128 व ओबीसी के लिए 46 अंक निर्धारित हैं। एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस के सभी अभ्यर्थी प्रवेश के लिए पात्र हैं। एमए अर्थशास्त्र में अनारक्षित के लिए 136, ओबीसी 114, एससी 90 और ईडब्ल्यूएस का कटऑफ 117 अंक है। एमए मध्यकालीन इतिहास में अनारक्षित के लिए 170 और एसटी का कटऑफ 38 अंक है। एमए राजनीति विज्ञान में अनारक्षित 178, ओबीसी 164, एससी 144, एसटी 98 तथा ईडब्ल्यूएस का कटऑफ 164 अंक हैं।

अन्य पाठ्यक्रमों के कटऑफ

समाजशास्त्र में अनारक्षित 156, ओबीसी 136, एससी 112, एसटी 92 तथा ईडब्ल्यूएस का कटऑफ 128 अंक है। संस्कृत में अनारक्षित 138, ओबीसी 110, एससी 18 और ईडब्ल्यूएस 134 अंक जबकि एमए थिएटर एंड फिल्म में अनारक्षित 137 तथा ओबीसी का कटऑफ 103 अंक है। एमए डेवलपमेंट स्टडीज में अनारक्षित 141.1, ओबीसी 141, एससी 100.8 तथा ईडब्ल्यूएस 106.2 अंक हैं। एमएससी खाद्य प्रौद्योगिकी में अनारक्षित 150, ओबीसी 114 और ईडब्ल्यूएस का कटऑफ 96 अंक है।

एमए/एमएससी गणित में अनारक्षित 144, ओबीसी 129, एससी 94 तथा ईडब्ल्यूएस 130 अंक, एमवोक मीडिया स्टडीज में अनारक्षित 96 अंक, संगीत सितार में अनारक्षित 173, तबला अनारक्षित 140 तथा एससी 138 अंक जबकि संगीत गायन में अनारक्षित 150, ओबीसी 118, एससी 15 तथा ईडब्ल्यूएस का कटऑफ 134.4 अंक है। एमएफए फाइन आर्ट अनारक्षित 114, ओबीसी 112 व एससी 112 अंक, एमएससी एग्रीकल्चर माइक्रोबॉयोलाजी अनारक्षित 170, ओबीसी 133.2, एससी 136.8 व एसटी का कटऑफ 136 अंक है। एमएससी बॉटनी अनारक्षित 162, ओबीसी 142, एससी 138, एसटी 85 तथा ईडब्ल्यूएस 148 अंक जबकि एमए-एमएससी गणित अनारक्षित 144, ओबीसी 129, एससी 94 व ईडब्ल्यूएस का कटऑफ 130 अंक है。

प्रश्न-उत्तर

कब से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी?
पंजीकरण प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।