स्नातक में नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम को होगी पढ़ाई

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

केंद्र सरकार ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम के लिए नया पाठ्यक्रम शामिल करने की घोषणा की है। यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने, मानसिक स्वास्थ्य और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने में मदद करेगा।

स्नातक में नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम को होगी पढ़ाई

केंद्र सरकार के नशामुक्त भारत अभियान के तहत अब स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर सभी संकायों व विषयों में नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम और प्रबंधन से संबंधित नया पाठ्यक्रम शामिल किया जाएगा। यूजीसी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, शिक्षा मंत्रालय की अनुशंसा पर सब्सटेंस एब्यूज : प्रिवेंशन एंड मैनेजमेंट विषय पर मॉडल पाठ्यक्रम का प्रारूप तैयार किया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के उद्देश्यों के अनुरूप तैयार इस पाठ्यक्रम का मुख्य लक्ष्य विद्यार्थियों में मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समय रहते इसकी पहचान करना, प्रबंधन और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।

इसके साथ ही यह पाठ्यक्रम युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक स्वास्थ्य, जीवन कौशल (लाइफ स्किल्स) और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करने में भी मददगार साबित होगा। उच्च शिक्षा स्तर पर इस विषय को अनिवार्य रूप से जोड़े जाने से युवाओं को नशे की लत से बचाने और परिसरों में एक सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण निर्मित करने में बड़ी मदद मिलेगी। इस मॉडल पाठ्यक्रम को यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। आयोग ने कोल्हान विश्वविद्यालय सहित देश के सभी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, विषय विशेषज्ञों और आम नागरिकों से इस प्रारूप पर राय और सुझाव देने को कहा है। सभी लोग इस पाठ्यक्रम को लेकर 15 दिन के भीतर अपने सुझाव ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं। प्राप्त उपयोगी सुझावों और प्रतिक्रिया के आधार पर पाठ्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा, जिसके बाद इसे सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में लागू किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsस्नातक में नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम को होगी पढ़ाई