भाजपा रातू पूर्वी-पश्चिम मंडल कमेटी का हुआ विस्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रो. आदित्य प्रसाद साहू के आदेश पर रातू पूर्वी और पश्चिमी मंडल की नई कमेटी का गठन किया गया है। इसमें विभिन्न पदों के लिए नवनियुक्त सदस्यों का नाम घोषित किया गया है। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है। कमेटियों में कई जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं।

रातू, प्रतिनिधि। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रो. आदित्य प्रसाद साहू के आदेश और रांची जिला ग्रामीण पश्चिम के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार के अनुमोदन से रातू पूर्वी और पश्चिमी मंडल की नई कमेटी गठित की गई। पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार साहू ने शुक्रवार को कमेटी की घोषणा की। इसमें परमेश्वर सिंह, प्रदीप कुमार महतो, विजय उरांव और मीरा कुमारी को उपाध्यक्ष, केशव कुमार और सतीश दुबे को महामंत्री, राजेंद्र राय, कलिंदर महतो, आनंद सिंह और चंपा सेयमुर्गा को मंत्री बनाया गया। वहीं पूर्वी मंडल अध्यक्ष अमित कुमार गोप ने भी कमेटी की घोषणा की। इसमें कामेश्वर महतो, अजय उरांव, सुरेंद्र महतो और प्रमानंद मिश्रा को उपाध्यक्ष, चंदन वर्मा और विकास साहू को महामंत्री, रेणु सिंह, रीना कच्छप, आदित्य कुमार और दशरथ को मंत्री बनाया गया है।दोनों
मंडलों में कोषाध्यक्ष, कार्यालय, मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी सेल की जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं। पूर्वी मंडल में स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू, बाबूलाल मरांडी, सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा, विधायक नवीन जायसवाल समेत 18 वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।


