मॉडल अस्पताल में कैंसर की जांच के लिए आई कोल्पोस्कोपी मशीन

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर के मॉडल अस्पताल में कैंसर की जांच के लिए कोल्पोस्कोपी मशीन उपलब्ध हुई है। एनसीडीओ डॉ. नवीन कुमार के अनुसार, महिलाओं को 30 वर्ष की आयु से नियमित सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग करानी चाहिए। यह मशीन संदिग्ध मामलों की जांच में मदद करेगी, जिससे समय पर उपचार संभव होगा।

मॉडल अस्पताल में कैंसर की जांच के लिए आई कोल्पोस्कोपी मशीन

मुजफ्फरपुर। मॉडल अस्पताल में कैंसर की जांच के लिए कोल्पोस्कोपी मशीन आई है। इसकी जानकारी जिला एनसीडीओ डॉ. नवीन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि मॉडल अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है, लेकिन समय पर जांच से इसे रोका और शुरुआती अवस्था में पहचाना जा सकता है। 30 वर्ष या उससे अधिक आयु की प्रत्येक महिला को नियमित सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग अवश्य करानी चाहिए। होमी भाभा कैंसर अस्पताल की डॉ. आकांक्षा और डॉ. अवंतिका अस्पताल में कोल्पोस्कोपी-गाइडेड बायोप्सी कर रही हैं। यदि किसी महिला को लगातार सफेद पानी आना, निचले पेट में दर्द या संबंध बनाने के बाद रक्तस्राव (पोस्ट-कोइटल ब्लीडिंग) जैसी समस्याएँ हों, तो तुरंत जांच करानी चाहिए।

सदर अस्पताल, मुज़फ्फरपुर में अब कोल्पोस्कोपी की आधुनिक सुविधा उपलब्ध है, जिससे संदिग्ध मामलों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।