नई टिहरी में चार खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति को मिली स्वीकृति

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

नई टिहरी में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए चार खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति की स्वीकृति मिली है। प्रशिक्षकों में टेबल टेनिस, फुटबॉल, बैडमिंटन और क्रिकेट शामिल हैं। इससे खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिलेगा, जो उनकी खेल प्रतिभा को निखारने में मदद करेगा और उन्हें प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका देगा।

नई टिहरी में चार खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति को मिली स्वीकृति

नई टिहरी। जनपद टिहरी गढ़वाल में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने एवं खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए चार खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति को स्वीकृति मिली है। स्वीकृत प्रशिक्षकों में टेबल टेनिस, फुटबॉल, बैडमिंटन एवं क्रिकेट के प्रशिक्षक शामिल हैं। नए प्रशिक्षकों की नियुक्ति से जनपद में विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण एवं खेल गतिविधियों को और अधिक विस्तार मिलने की उम्मीद है। जिला खेल अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि प्रशिक्षकों की नियुक्ति से खिलाड़ियों को संबंधित खेलों में बेहतर प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन एवं अभ्यास की सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इससे जनपद में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खेलों के विकास को नई गति मिलने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलने से बच्चों एवं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के अधिक अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही प्रतिभावान खिलाड़ी जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। चार प्रमुख खेलों के प्रशिक्षकों की उपलब्धता से जनपद में खेल प्रशिक्षण का दायरा बढ़ने के साथ ही खिलाड़ियों को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण मिलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनई टिहरी में चार खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति को मिली स्वीकृति