जिले में शिक्षा का मॉडल बनेगा मौधा का मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

गाजीपुर के ग्राम मौधा में मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय विकसित किया जाएगा। इस विद्यालय में कक्षाएं प्री प्राइमरी से इंटरमीडिएट तक संचालित होंगी। इसके लिए 11.5 करोड़ रुपए का बजट जारी किया गया है। विद्यालय में स्मार्ट क्लास, प्रयोगशालाएं, और विभिन्न सुविधाएं दी जाएंगी।

जिले में शिक्षा का मॉडल बनेगा मौधा का मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय

गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में ग्राम मौधा में एक नए मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां पर प्री प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। अत्याधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था के लिए 11 करोड़ 50 लाख रूपए का बजट जारी करते हुए सरकार ने कार्यदाई संस्था नामित कर दी है। 4.94 एकड़ में फैला कंपोजिट विद्यालय पूरे जिले में शिक्षा का मॉडल बनेगा। मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय योजना के तहत कंस्ट्रक्शन एवं डिजाइन सर्विसेज (उप्र जल निगम) को निर्माण के लिए कार्यदाई संस्था नामित किया गया है। विद्यालय में उच्च गुणवत्ता के कक्षा कक्ष के साथ ही विभिन्न प्रयोगशालाएं भी बनाई जाएंगी। विद्यालय में लगभग 1500 छात्रों के लिए 30 कक्षाएं बनाई जाएगी। इसके साथ ही नई शिक्षा नीति के अनुरूप कक्षा एक से 12 तक अलग-अलग कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। विज्ञान, कला एवं गणित विषयों के लिए अलग-अलग कक्षाएं चलाई जाएंगी। प्रत्येक कक्ष में बच्चों को डिजिटल एजुकेशन प्लेटफार्म एवं डिजिटल लर्निंग के माध्यम से गुणवत्ता परक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए स्मार्ट क्लास की भी व्यवस्था की जाएगी।

स्कूल में यह इंतजाम भी होंगे:

मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय में मॉडल कंपोजिट प्रयोगशाला बनाई जाएगी। जिसमें गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान तथा कंप्यूटर विज्ञान से जुड़े प्रयोग हो सकेंगे। इसके साथ ही विभिन्न भाषाओं से जुड़ी प्रयोगशाला और पुस्तकालय भी बनाए जाएंगे। जूनियर और सीनियर सेकेंडरी के बच्चों के लिए अलग-अलग रीडिंग कार्नर बनाए जाएंगे। महिला और पुरुष शिक्षकों के लिए स्टाफ रुम, प्रधानाध्यापक कक्ष, ऑफिस कम रिकॉर्ड रूम, सीसीटीवी कैमरा, 300 व्यक्तियों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम हाल, संगीत कक्ष, सीसीटीवी रुम, मल्टी एक्टिविटी रूम के साथ रोबोटिक लर्निंग सेंटर भी बनाया जाएगा।

शिक्षा के अतिरिक्त सुविधाएँ:

विद्यालय परिसर में ही मेडिकल रूम, इनडोर प्ले एरिया, आर्ट एंड क्राफ्ट रूम तथा प्रतिदिन लगभग 1000 बच्चों के लिए भोजन को स्वछतापूर्वक एवं शुद्धता के साथ पकाने के उद्देश्य एक मॉड्यूलर किचन व डाइनिंग हॉल भी बनाया जाएगा। विद्यालय में ही ओपन जिम, रेस ट्रैक, वॉलीबॉल और बैडमिंटन का कोर्ट, साइकिल पार्किंग, सोलर प्लांट और जल संरक्षण की व्यवस्था हेतु रेन वाटर हार्वेस्टिंग यूनिट, आरओ वॉटर, प्यूरीफायर वाटर कूलर तथा बाल पेंटिंग की भी व्यवस्था की जाएगी।

क्रीड़ा एवं आवास व्यवस्थाएँ:

खेल मैदान के साथ ही स्टाफ का भी होगा आवास: विद्यालय परिसर में ही एक खुला खेल मैदान और जिम होगा। इसके साथ ही प्रधानाध्यापक के साथ ही अध्यापकों व चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के लिए आवास की भी व्यवस्था की जाएगी। वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी,उपासना रानी वर्मा ने बताया कि 11 करोड़ 50 लाख से मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल बनेगा। इसके लिए स्थान का चिंहाकन सहित अन्य कार्य पूरे कर लिये गये है। यहां पर प्री प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक की अत्याधुनिक शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न निर्माण कराए जाएंगे। शासन द्वारा इसके लिए पचास प्रतिशत बजट जारी कर दिया गया है और कार्यदाई संस्था नामित कर दी गई है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय कहाँ बनाया जाएगा?−
मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय ग्राम मौधा, गाजीपुर में बनाया जाएगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजिले में शिक्षा का मॉडल बनेगा मौधा का मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय