बिहार के ध्यानार्थ)) जहर खाने से महिला की मौत, बेटी होने पर हत्या का आरोप
कानपुर के गोविंदनगर में नवविवाहिता रिंकू उर्फ रंजू ने पारिवारिक कलह के कारण जहर खाकर आत्महत्या की। मायके वालों ने पति और ससुरालियों पर मारपीट और हत्या का आरोप लगाया। रिंकू के साथ बेटी होने के बाद से उसके पति और परिवार ने ताने दिए और उसे परेशान किया। घटना की जांच की जा रही है।

कानपुर, संवाददाता। गोविंदनगर में पारिवारिक कलह के कारण नवविवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दामाद और ससुरालीजनों पर बेटी पैदा होने के कारण मारपीट करने और जबरन जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया। गोविंदगर गोपाल नगर निवासी पंकज ऑटो चालक है। 11 मार्च 2025 को उनका विवाह बिहार के लहारी तौरिया भगवानपुर की 23 वर्षीय रिंकू उर्फ रंजू कुमारी से हुआ था। पंकज के परिवार में मां ज्ञांती देवी और बहन मनीषा है। रिंकू के भाई विकास ने बताया कि करीब चार माह पूर्व बहन ने बेटी को जन्म दिया था। आरोप है कि बेटी होने के बाद से बहनोई और उसके परिवार वाले बहन को ताने देते थे और मारपीट करते थे।
बुधवार को भी बहनोई ने बहन के साथ मारपीट की और जबरन जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी। वहीं महिला के ससुरालीजन ने बताया कि बुधवार को दंपति में विवाद हुआ था। इसके बाद पंकज गुस्से में बाहर चला गया। रिंकू ने अपने कमरे में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। देर शाम को देवर घर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। तत्काल उसे हैलट में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। गोविंदनगर थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


