ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर वाया गोरखपुर स्पेशल एक से

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

गोरखपुर में यात्रियों की सुविधा के लिए 04314/04313 योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर द्वि-साप्ताहिक आरक्षित स्पेशल ट्रेन 18 फेरों में चलेगी। ट्रेन 01 अक्तूबर से 29 नवम्बर तक चलेगी। यह ट्रेन योग नगरी ऋषिकेश से दोपहर 3:20 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर और फिर मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर वाया गोरखपुर स्पेशल एक से

गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 04314/04313 योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर वाया गोरखपुर द्वि-साप्ताहिक आरक्षित स्पेशल का संचलन 18 फेरों में किया जाएगा। यह जानकारी सीपीआरओ सुमित कुमार ने दी है। 04314 योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर द्वि-साप्ताहिक आरक्षित स्पेशल 01 अक्तूबर से 29 नवम्बर तक योग नगरी ऋषिकेश से दोपहर 3:20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 5:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर 11:45 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 04313 मुजफ्फरपुर-योग नगरी ऋषिकेश द्वि-साप्ताहिक आरक्षित स्पेशल 02 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक मुजफ्फरपुर से दोपहर 1:15 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर रात 8:35 बजे पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर अगले दिन 11:15 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।

इस ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsऋषिकेश-मुजफ्फरपुर वाया गोरखपुर स्पेशल एक से