यू डायस पर दर्ज होगी उपस्थिति
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गाजीपुरगाज़ीपुर में परिषदीय विद्यालयों में नई व्यवस्था के तहत यू-डायस पोर्टल पर छात्रों की उपस्थिति टैबलेट से दर्ज की जाएगी। अनुपस्थिति पर सिस्टम अलर्ट जनरेट करेगा और शिक्षक को कारण दर्ज करना होगा। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को विद्यालय से जोड़ना और शिक्षा में पारदर्शिता बढ़ाना है।

गाजीपुर। परिषदीय विद्यालयों में नई इस व्यवस्था के तहत यू-डायस पोर्टल पर प्रत्येक छात्र की टैबलेट के जरिये प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज की जाएगी। अनुपस्थिति की स्थिति में सिस्टम अलर्ट जनरेट करेगा, जिससे स्कूल प्रशासन और अधिकारी तुरंत सक्रिय हो सकेंगे। शिक्षकों को अनुपस्थित छात्रों का कारण दर्ज करना होगा। इसके साथ ही आवश्यकता पड़ने पर घर जाकर अभिभावकों से संपर्क भी करना होगा। यह छात्रों को पुनः विद्यालय से जोड़ने की रणनीति अपनाई जाएगी। बीएसए उपासना रानी वर्मा ने बताया कि प्रधानाध्यापक और शिक्षक को छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। यह पहल शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने व हर बच्चे को स्कूल से जोड़ने में महत्वपूर्ण साबित होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


