सहायक आयुक्त खाद्य ने कार्यभार किया ग्रहण

हिन्दुस्तान, बलिया
Follow us on Google News
share

बलिया। नवागत सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय जय प्रकाश सिंह ने मंगलवार को कार्यभार

सहायक आयुक्त खाद्य ने कार्यभार किया ग्रहण

बलिया। नवागत सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय जय प्रकाश सिंह ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके पूर्व वह लखनऊ में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर तैनात थे। विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। उन्होंने बैठक कर अब तक हुई कार्रवाई आदि की जानकारी ली। कहा कि सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थो की उपलब्धता सुनिश्चित कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिये नियमित निरीक्षण, नमूना संग्रहण एवं प्रवर्तन की कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरिन्द्र सिंह, औषधि निरीक्षक सीमा वर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पुरेन्द्र वर्मा, अखिलेश, सतीश, पीयूष सिंह आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।