कोफीमयू के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बने जवाहर यादव

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

गिद्दी में, कोलफील्ड मजदूर यूनियन ने जवाहर यादव को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, संजय बक्शी को क्षेत्रीय सहायक सचिव, सलीम सहजादा को क्षेत्रीय प्रवक्ता और नरेंद्र सिंह को क्षेत्रीय संगठन सचिव मनोनीत किया है। यह निर्णय केंद्रीय महामंत्री रघुनन्दन राघवन और क्षेत्रीय अध्यक्ष रंजीत पांडेय की सहमति से लिया गया।

कोफीमयू के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बने जवाहर यादव

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। कोलफील्ड मजदूर यूनियन अरगड्डा क्षेत्रीय समिति में जवाहर यादव क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। वहीं संजय बक्शी क्षेत्रीय सहायक सचिव, सलीम सहजादा क्षेत्रीय प्रवक्ता और नरेंद्र सिंह क्षेत्रीय संगठन सचिव मनोनीत किए गए हैं। इसकी जानकारी कोलफील्ड मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव पुरुषोत्तम पांडेय ने दी है। पुरुषोत्तम पांडेय ने बताया यूनियन के केंद्रीय महामंत्री रघुनन्दन राघवन और क्षेत्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत पांडेय के सहमति से उक्त सभी को पदाधिकारी मनोनीत किया गया है। पुरुषोत्तम पांडेय ने कहा उक्त सभी के पदाधिकारी मनानीत किए जाने से क्षेत्र मेूं कोलफील्ड मजदूर यूनियन मजबूत होगा।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें