अब मजदूरी में फर्जी फोटो लगाने का खेल होगा समाप्त

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

गाजीपुर में विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी रामजी) के तहत मजदूरों की फर्जी हाजिरी पर रोक लगाने के लिए नया मोबाइल एप लांच किया गया है। इस एप के माध्यम से मजदूरी तय की जाएगी और हाजिरी फेस ऑथेंटिकेशन से की जाएगी, जिससे फर्जी काम को रोका जा सकेगा।

अब मजदूरी में फर्जी फोटो लगाने का खेल होगा समाप्त

गाजीपुर, संवाददाता। विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी रामजी) में काम करने वाले मजदूरों की अब फर्जी हाजिरी नहीं लग सकेगी। इससे अब मजदूरों का हक दूसरा नहीं ले पाएगा। फर्जी हाजिरी पर रोकर लगाने के लिए शासन की ओर से मोबाइल एप के माध्यम से मजदूरों की दिन में दो बार फेस ऑथेंटिकेशन हाजिरी लगेगी। इसी आधार पर मजदूरी निर्धारित होगी। ग्रामीण विकास विभाग ने एनएमएमएस एप तैयार किया है। अब गाजीपुर में एप के माध्यम से हाजिरी लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें अब कोई लापरवाही या फर्जी काम नहीं होगा। ग्रामीण विकास विभाग ने नेशनल मोबाइल मॉनीटरिग साफ्टवेयर एप लांच किया है। पंचायत प्रतिनिधि एप को मोबाइल में डाउनलोड करेंगे। वह इस एप के माध्यम से ही मनरेगा मजदूरों की हाजिरी लगाएंगे। साथ ही संबंधित वार्ड सदस्यों को पहले पंचायत से संबंधित ग्राम रोजगार सेवक प्रशिक्षण देंगे। इसके लिए सभी वार्ड सदस्यों को पहले एनएमएमएस एप पर रजिस्टर्ड करना होगा.

रजिस्टर्ड होने की प्रक्रिया

रजिस्टर्ड होने के बाद ही वह एप के माध्यम से मजदूरों की हाजिरी लगा पाएंगे अन्यथा नहीं। जिले में नेशनल मोबाइल मॉनीटरिग सिस्टम से उन मस्टररोलों को जोड़ा जा रहा है, जिसमें 20 से ज्यादा मजदूर हैं। इस एप के माध्यम से मनरेगा मजदूरों की हाजिरी ऑनलाइन लगाना सुनिश्चित किया जा रहा है।

नहीं हो पाएगा फर्जीवाड़ा

डीसी मनरेगा विजय यादव ने बताया कि एनएमएमएस (नेशनल मोबाइल मॉनीटरिग सिस्टम) एप इसीलिए लांच किया गया है ताकि मनरेगा मजदूरों की हाजिरी में हो रहे फर्जीवाडे़ को रोका जा सके। पहले फर्जी हाजिरी लगाकर मजदूरों के मानदेय हड़पने का खेल चलता रहा है। साथ ही बिना कार्य किए मजदूरों की हाजिरी लगा दी जाती है, लेकिन सरकार ने अब इसपर लगाम लगाने के लिए पूरी तैयारी के साथ एप लांच किया है।

FAQ

✦वीबी-जी रामजी में मजदूरों की हाजिरी कैसे होगी?−
मजदूरों की हाजिरी मोबाइल एप के माध्यम से दिन में दो बार फेस ऑथेंटिकेशन से लगेगी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअब मजदूरी में फर्जी फोटो लगाने का खेल होगा समाप्त