आईटीआई में रिक्त सीटों पर दाखिले का एक और मौका

हिन्दुस्तान, हापुड़
share

- 5वें चरण के लिए नया पंजीकरण शुरूरण शुरू हापुड़ संवाददाता। जनपद के राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में माह अगस्त 2026 से प्रारंभ हुए प्

आईटीआई में रिक्त सीटों पर दाखिले का एक और मौका

जनपद के राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में माह अगस्त 2026 से प्रारंभ हुए प्रशिक्षण सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया का एक और अवसर प्रदान किया गया है। प्रवेश प्रक्रिया के चार चरण सफलतापूर्वक पूर्ण होने के बाद भी संस्थानों में बची रिक्त सीटों को भरने के लिए प्रदेश सरकार ने नया पंजीकरण कराने और पूर्व में पंजीकृत अभ्यर्थियों को दोबारा विकल्प चुनने का मौका दिया है। ऐसे अभ्यर्थी जो पूर्व में आवेदन करने से वंचित रह गए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नया पंजीकरण करा सकते हैं। नया पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

पूरी प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए 11 अक्टूबर तक की समयसीमा तय की गई है।जिन्होंने पूर्व में पंजीकरण कराया था लेकिन उनका किसी सीट पर आवंटन नहीं हो सका था, वे भी पोर्टल पर जाकर विभिन्न राजकीय व निजी संस्थानों की रिक्त सीटों के सापेक्ष अपनी पसंद के ट्रेड व संस्थान का नया विकल्प भर सकते हैं। इन सभी नए पंजीकृत तथा दोबारा विकल्प भरने वाले अभ्यर्थियों को पंचम चरण की सीट आवंटन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। नोडल अधिकारियों ने इच्छुक युवाओं से समय रहते पोर्टल पर आवेदन करने की अपील की है।-----------

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआईटीआई में रिक्त सीटों पर दाखिले का एक और मौका