अमोड़ी और भगाना भंडारी में बनेंगे सब स्टेशन

हिन्दुस्तान, चम्पावत
Follow us on Google News
share

योगेश जोशी, चम्पावत। अमोड़ी और भगीनाभंडारी में नए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत, इससे ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था में सुधार होगा और वोल्टेज समस्याएँ हल होंगी। डीएम ने समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए हैं।

अमोड़ी और भगाना भंडारी में बनेंगे सब स्टेशन

योगेश जोशी, चम्पावत। जिले के अमोड़ी एवं भगीनाभंडारी में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा को अमलीजामा पहनाने के लिए नये विद्युत सब स्टेशन बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इससे ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था के विस्तार के साथ ही वोल्टेज संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी । डीएम मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए शासन ने सचिव, ऊर्जा विभाग को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही योजना के लिए वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति जारी किए जाने तथा इसकी प्रगति से मुख्यमंत्री कार्यालय को तत्काल अवगत कराने का अनुरोध किया गया है।

कहा कि अमोड़ी एवं भगीनाभंडारी में नए विद्युत उपकेंद्र स्थापित होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर, सुचारु एवं अधिक विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। इससे स्थानीय लोगों की विद्युत संबंधी समस्याओं में कमी आएगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअमोड़ी और भगाना भंडारी में बनेंगे सब स्टेशन