चलते-चलते-- डॉग की पूल पार्टी में बना विश्व रिकॉर्ड

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नेवादा में 296 डॉग ने मिलकर वॉटर पार्क में पूल पार्टी की, जिससे डॉग्स की सबसे बड़ी पार्टी का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। इसे नेशनल डॉग वीक के अवसर पर आयोजित किया गया था। इससे पहले का रिकॉर्ड 277 डॉग का था। इस कार्यक्रम से मिली राशि एनजीओ 'डूडल रेस्क्यू यूएसए' को दान की गई।

चलते-चलते-- डॉग की पूल पार्टी में बना विश्व रिकॉर्ड

नेवादा, एजेंसी। डॉग सिर्फ इंसानों के सबसे अच्छे दोस्त ही नहीं होते, बल्कि वे पार्टी करना भी खूब जानते हैं। इसका मजेदार नजारा अमेरिका के नेवादा में देखने को मिला। यहां 296 डॉग ने मिलकर वॉटर पार्की में पूल पार्टी की। सभी ने पानी में जमकर मस्ती की और किसी पूल पार्टी में सबसे ज्यादा डॉग के शामिल होने का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। यह आयोजन नेशनल डॉग वीक के मौके पर किया गया था। इससे पहले सबसे ज्यादा डॉग वाली पूल पार्टी का रिकॉर्ड 277 डॉग के नाम था। कार्यक्रम से मिलने वाली राशि एक एनजीओ ‘डूडल रेस्क्यू यूएसए’ के लिए जुटाई गई।

यह एनजीओ जरूरतमंद डॉग के रेस्क्यू, देखभाल और उनके लिए स्थायी घर तलाशने का काम करता है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsचलते-चलते-- डॉग की पूल पार्टी में बना विश्व रिकॉर्ड