स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्वास्थ्य जागरूकता जरूरी
मुजफ्फरपुर में तीन दिवसीय न्यूरोथेरेपी स्वास्थ्य महाकुंभ का दूसरा दिन वैदिक हवन के साथ शुरू हुआ। इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से विशेषज्ञों और प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। जदयू नेता अभिषेक झा ने स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर दिया। महाकुंभ में चिकित्सीय परीक्षण और प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दादर स्थित एक विवाह भवन में आयोजित तीन दिवसीय न्यूरोथेरेपी स्वास्थ्य महाकुंभ के दूसरे दिन शनिवार को वैदिक हवन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसमें विभिन्न राज्यों से आए न्यूरोथेरेपी विशेषज्ञों, प्रशिक्षुओं और बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।मुख्य अतिथि जदयू नेता अभिषेक झा ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्वास्थ्य जागरूकता और जनभागीदारी जरूरी है। ऐसे आयोजन लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाने के साथ भारतीय चिकित्सा परंपराओं व वैकल्पिक उपचार पद्धतियों की जानकारी देते हैं। इंडियन न्यूरोथेरेपी एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक बिपिन कुमार पाठक ने बताया कि महाकुंभ में पैथोलॉजी जांच, ईसीजी, न्यूरोथेरेपी चिकित्सा और प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।हवन
के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, प्रकृति के साथ संतुलन और भारतीय परंपराओं का संदेश दिया गया। राजस्थान, बिहार, हरियाणा, मध्यप्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों से आए प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण में हिस्सा लिया। मौके पर एचएल गुप्ता, शिक्षक नेता मुन्ना राय, अभय सिंह, गौतम बिहारी आदि मौजूद थे।


