ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशवायरल हो रहा अंग्रेजी बोलती बुजु्र्ग महिला का वीडियो, लोग बोले- शशि थरूर नंबर दें

वायरल हो रहा अंग्रेजी बोलती बुजु्र्ग महिला का वीडियो, लोग बोले- शशि थरूर नंबर दें

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। महिला का नाम दादी भगवानी देवी है और उनका ये वीडियो आईपीएस अधिकारी अरुण बोथरा ने शेयर किया है। इस वीडियो में दादी अच्छी अंग्रेजी...

वायरल हो रहा अंग्रेजी बोलती बुजु्र्ग महिला का वीडियो, लोग बोले- शशि थरूर नंबर दें
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली Mon, 02 Mar 2020 11:27 AM
ऐप पर पढ़ें

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। महिला का नाम दादी भगवानी देवी है और उनका ये वीडियो आईपीएस अधिकारी अरुण बोथरा ने शेयर किया है। इस वीडियो में दादी अच्छी अंग्रेजी बोलती दिख रही हैं। सफेद शर्ट और लाल साड़ी पहने दादी  से एक शख्स महात्मा गांधी के बारे में बोलने को कहता है तो वे अंग्रेजी में गांधी के बारे में बताना शुरू करती है। वह कहती हैं- महात्मा गांधी विश्व के एक महान आदमी थे। वे राष्ट्रपिता थे और हिंदू मुस्लिम दोनों से ही प्रेम करते थे। इसके अलावा वे गांधी के साधारण जीवन के बारे में अंग्रेजी में ही बताती हैं। 

महिला के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1.6 लाख व्यूज मिल चुके हैं जबकि 10,400 लोग इसे लाइक कर चुके हैं।  वायरल हो रहा अंग्रेजी बोलती बुजु्र्ग महिला का वीडियो, लोग बोले- शशि थरूर अंक दें

अरुण बोथरा ने ये वीडियो शेयर कर कांग्रेस के शशि थरूर को इसमें टैग करते हुए लिखा है कि जानना दिलचस्प होगा कि आप इस महिला को उसकी अंग्रेजी के लिए कितने अंक देते हैं। बता दें कि शशि थरूर को उनकी शानदार अंग्रेजी के लिए जाना जाता है। ट्विटर पर उनकी लिखी बातें समझने के लिए लोगों को अकसर डिक्शनरी खोलनी पड़ती है। लोग महिला के इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ग्रामीण सी दिखने वाली महिला को काफी ज्ञान है और उसकी अंग्रेजी भी अच्छी है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें