तोहफा:नीदरलैंड PM ने मोदी को दी साइकिल,हंसते हुए की सवारी

Jun 28, 2017 12:20 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों के दौरे से ही आज ही भारत लौटे हैं। अपने दौरे के अंतिम चरण में वे नीदरलैंड गए थे। वहां डच के प्रधानमंत्री मार्क रूट ने उन्हें साइकिल गिफ्ट की। मोदी ने ट्विटर पर इस...

तोहफा:नीदरलैंड PM ने मोदी को दी साइकिल,हंसते हुए की सवारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों के दौरे से ही आज ही भारत लौटे हैं। अपने दौरे के अंतिम चरण में वे नीदरलैंड गए थे। वहां डच के प्रधानमंत्री मार्क रूट ने उन्हें साइकिल गिफ्ट की। मोदी ने ट्विटर पर इस तोहफे के लिए उनका धन्यवाद किया और फोटो भी शेयर की।

— Narendra Modi (@narendramodi) June 28, 2017

इस फोटो में वे साइकिल की सवारी करते हुए हंसते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों पीएम एक साथ खड़े हुए दिख रहे हैं। इससे पहले डच पहुंचने पर पीएम मोदी ने कहा था कि यह बेहद अहम दौरा है, जिसमें एक अहम मित्र के साथ संबंध मजबूत होंगे। मुलाकात के बाद दोनों ने संयुक्त रूप से बयान जारी किया दोनों देश एक दूसरे के आर्थिक विकास में पूरी मदद देंगे। इससे पहले मोदी डॉनल्ड ट्रंप से मुलाकात की और डिनर भी किया।  

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।